फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना में राहत: बजाज ऑटो ने बढ़ाई अपने सभी वाहनों की फ्री-सर्विस और वारंटी पीरियड, तिपहिया भी शामिल

Thu, 20 May 2021 11:46 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Bajaj CT 100 - फोटो : Bajaj Auto (For Reference Only)
देश की प्रमुख दोपहिया और तिपहिया वाहन बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने अपने कि वाहनों फ्री-सर्विसिंग और वारंटी पीरियड की तारीख को 31 जुलाई तक बढ़ाने का एलान किया है। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश के ज्यादातर हिस्सों में लॉकडाउन और प्रतिबंध लगाए गए हैं। जिससे लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने वाहनों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। लिहाजा उनके वाहनों की सर्विसिंग भी नहीं हो पा रही है। ऐसे में बजाज ऑटो ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए फ्री-सर्विसिंग और वारंटी पीरियड की मियाद बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Bajaj Pulsar 125 Neon - फोटो : Bajaj Auto
बजाज ऑटो ने अपने बयान में कहा है कि, जिन वाहनों की फ्री-सर्विसिंग और वारंटी पीरियड 1 अप्रैल और 31 मई के बीच खत्म हो रही है वे 31 जुलाई तक इन सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी ने एलान किया है कि सभी दोपहिया की फ्री-सर्विसिंग और वारंटी एक्सटेंशन के साथ ही इसका लाभ तिपहिया वाहनों को भी मिलेगा। बजाज ऑटो भारतीय बाजार में मोटरसाइकिल, स्कूटर जैसे दोपहिया वाहनों के साथ ही तिपहिया वाहन भी बेचती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Bajaj Platina 110 H-Gear - फोटो : Bajaj Auto
बजाज ऑटो के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर राकेश शर्मा ने कहा, "कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान लगे प्रतिबंधों की वजह से ग्राहकों को काफी दिक्कतें पेश आई हैं। हम सभी इस चुनौती को स्वीकार कर रहे हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी, हम अपने सभी ग्राहकों को आश्वस्त करने के लिए दो महीने तक फ्री-सर्विसिंग और वारंटी पीरियड को बढ़ा रहे हैं।"  

4 of 5
Bajaj CT 100 - फोटो : Bajaj Auto
बजाज ऑटो ने कहा है कि देशभर के सभी डीलरशिप पर फ्री-सर्विसिंग और वारंटी पीरियड एक्सटेंशन का फायदा लागू होगा। कंपनी ने कहा कि इस एक्सटेंशन का लाभ सभी ग्राहकों को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bajaj Pulsar RS 200 - फोटो : Bajaj
बता दें कि इससे पहले देश के कई दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने वाहनों की वारंटी और फ्री-सर्विसिंग की मियाद बढ़ाई है। देश के मौजूदा हालात को देखते हुए Hero Motocorp (हीरो मोटोकॉर्प), Yamaha Motor India (यामहा मोटर इंडिया), Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया) और KTM (केटीएम) ने भी अपने वाहनों के इन सर्विस की तारीख को दो महीने तक के लिए आगे बढ़ाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें