महंगी-महंगी गाड़ियां रखने का शौक सभी को होता है। हर इंसान चाहता है कि उसकी जिंदगी में हर वो चीज हो जो दुनिया में सबसे पहले लांच हो। लेकिन ये सब आम आदमी से बहुत दूर है। लेकिन जब बात आती हैं बॉलीवुड स्टार्स की तो दुनिया की हर सुविधा उनके दरवाजें पर दस्तक दे देती हैं। ऐसे में उनका हर शौक चुटकियों में पूरा हो जाता है।
आज किंग खान अपना 53 वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को दुनिया के बड़े फिल्मी सितारे और अमीर कलाकारों की सूची में गिना जाता है। चाहे फिल्में हों या कार, एक मध्यम वर्गीय परिवार से आए शाहरुख ने अपने विरोधियों को हर मामले में मात दी है। उनके पास BMW से Bentley तक कई लग्जरी गाड़ियां हैं। आज हम शाहरुख की कारों के कलेक्शन के बारे में बात करेंगे।