फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाकेदार वापसी को तैयार ऑटो सेक्टर, कोरोना काल के नुकसान की भरपाई के लिए कंपनियों ने सब-कॉम्पैक्ट SUV पर लगाया जोर

Mon, 31 Aug 2020 04:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Kia Concept Cars - फोटो : PTI
कोरोना महामारी और लॉकडाउन के झटके से उबरने के लिए वाहन कंपनियों ने धमाकेदार वापसी की योजना बनाई है। कंपनियों ने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए दमदार फीचर्स से लैस कॉम्पैक्ट एसयूवी पर दांव लगा रही हैं। वाहन विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग के चलते नई गाड़ी खरीदने वालों की संख्या बीते दो महीने में तेजी से बढ़ी है। वहीं, इन दिनों भारतीय बाजार में फुल साइज एसयूवी के बजाय सब-4-मीटर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां भी इन सेगमेंट में अपनी वाहनों को लॉन्च कर रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors
इस त्योहारी सीजन में किआ मोटर्स इंडिया, निसान और टोयोटा अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने जा रही है। किआ अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट को अगले माह लॉन्च करेगी। इस कार को तीन इंजन विकल्प 1.2- लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत 6.6 लाख रुपये से 13 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच में होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

3 of 8
Nissan Magnite SUV - फोटो : Nissan
इसी श्रेणी में निसान की कॉम्पैक्ट एसयूवी मैग्नाइट लॉन्च होगी। कंपनी इसे 1.0-लीटर टर्बोचार्ड, इनलाइन 3 पेट्रोल इंजन के साथ पेश करेगी। यह इंजन 100 पीएस का पावर और 160 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। 

4 of 8
Toyota Urban Cruiser - फोटो : For Refernce Only
तीसरी कॉम्पैक्ट एसयूवी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर उतार रही है। टोयोटा अर्बन क्रूजर के नाम से पहला कॉम्पैक्ट एसयूवी उतारने जा रही है। अर्बन क्रूजर में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 105 पीएस का पीक पावर और 138 एनएम का अधिकतम टार्क पैदा करता है। कीमत की बात करें तो इस कार की कीमत लाख 8 रुपये से शुरू हो सकती है। 
विज्ञापन

5 of 8
Honda CD 110 - फोटो : For Refernce Only
दोपहिया के नए मॉडल भी आएंगे
त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद से कई दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी भी नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। हीरो, होंडा, बजाज, रॉयल एनफील्ड में कई कंपनियों नई बाइक उतारने जा रही है। होंडा अपनी मोटरसाइकिल सीडी 110 से कम कीमत की मोटरसाइकिल लाकर ग्रामीण इलाकों के बाजार पर पकड़ बनाने की कोशिश में है। रॉयल एनफील्ड की नई बाइक मीटियोर 350 जल्द ही लॉन्च हो सकती है। 
विज्ञापन

6 of 8
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : @ Mad Biker यूट्यूब
दोहरे अंक में बिक्री बढ़ने की उम्मीद
पिछले कुछ महीनों में बिक्री गिरने के बाद अगस्त में यात्री वाहन को तेजी की राह पर लौटने की उम्मीद है। नोमुरा और मोतीलाल ओसवाल के विश्लेषकों का कहना है कि यात्री वाहन की बिक्री में दोहरे अंक बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। दोपहिया वाहनों की बिक्री लगभग एक साल पहले के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

7 of 8
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki
एंट्री लेवल गाड़ियों की अधिक मांग
सोशल डिस्टेंसिंग और सार्वजनिक परिवहन की स्थिति उपलब्धता ने वाहनों की बिक्री बढ़ाने का काम किया। इसमें सबसे अधिक मांग एंट्री लेवल मॉडल गाड़ियों की है। इसकी बिक्री में करीब 40 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हीरो मोटोकॉर्प और मारुति के पास कम कीमत बाजार में बड़ी हिस्सेदारी है। इसलिए इन दोनों कंपनियों की बिक्री सबसे अधिक बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

8 of 8
GST - फोटो : iStock
जीएसटी घटाने से मदद मिलेगी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में संकेत दिया था कि दोपहिया वाहन पर 28 फीसदी की जीएसटी दर में कमी की जा सकती है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगली जीएसटी परिषद की बैठक में दोपहिया पर जीएसटी की दर घटेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार के इस फैसले से बाइक की कीमत 10,000 रुपये तक कम होगी। इससे बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें