फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की इन तीन धाकड़ एसयूवी पर मिल रही है 65000 रुपये तक की बंपर छूट, पढ़ें ऑफर

Sat, 15 Aug 2020 04:30 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
SUV Discount - फोटो : Amar Ujala
अगर आप एक नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता है। दरअसल कोरोना काल में कई कंपनियां ग्राहकों को रिझाने के लिए भारी डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं। इसी कड़ी में Mahindra XUV500 से लेकर Renault Duster और Tata Harrier जैसी एसयूवी गाड़ियां भी शामिल हैं। आज हम आपको इन एसयूवी पर दिए जा रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले कि हम आगे बढ़ें यहां बता दें कि यह ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं। इसके अलावा यह ऑफर्स अलग-अलग डीलरशिप्स पर बदल सकते हैं। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

2 of 4
Mahindra XUV500 - फोटो : Mahindra

Mahindra XUV500


Mahindra XUV500 पर कुल 50,800 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके सभी वेरिएंट्स पर 6,800 रुपये का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इसकी खरीद पर आपको 9,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी इस पर 5,000 रुपये की कीमत का फ्री एक्सेसरीज भी दे रही है। 
विज्ञापन

3 of 4
Renault Duster - फोटो : Renault

Renault Duster 


Renault Duster के Rxe और Rxz वेरिएंट पर कुल 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें 2500 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं, कंपनी की तरफ से इन पर 20,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा अगर आप इस एसयूवी को अगस्त महीने में खरीदते हैं तो आपको अगले साल यानी की जनवरी 2021 से ईएमआई देना होगा।

Renault Duster के पेट्रोल मॉडल के RXS वेरिएंट पर कुल 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें 25,000 रुपये तक का कंज्यूमर डिस्काउंट और 20,00 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। वहीं, पुरानी कार के बदले नई  Renault Duster RXS खरीदने पर आपको एक्सचेंज ऑफर के तहत 25,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।
विज्ञापन

4 of 4
Tata Harrier - फोटो : Tata Motors

Tata Harrier 
 

Tata Harrier के Dark Edition, XZ+ और XZA+ वेरिएंट पर कुल 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। पुरानी कार के बदले नई Tata Harrier के Dark Edition, XZ+ या XZA+ वेरिएंट खरीदने पर आपको एक्सचेंज ऑफर के तहत 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।

Tata Harrier के सभी वेरिएंट्स पर (Dark Edition, XZ+ और XZA+ को छोड़) कुल 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इन पर 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, पुरानी कार के बदले नई Tata Harrier के सभी वेरिएंट्स (Dark Edition, XZ+ या XZA+ को छोड़ कर) पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 40,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें