जर्मन कार निर्माता कंपनी ऑडी 6 अप्रैल को भारतीय बाजार में अपनी एक और नई कार A3 उतारने जा रही है। ऑडी इस कार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। भारत में कंपनी इस कार का अपग्रेटेड वर्जन लॉन्च कर रही है। आइए जानतें है इस कार की खूबियां...
विज्ञापन
2 of 5
audi a3
- फोटो : amarujala
ऑडी ए3 में 2 लीटर का टीडीआई डीजल और 1.4 लीटर का टीएफएसआई इंजन लगा है। यह इंजन 150 एचपी की अधिकतम शक्ति देता है। इसमें 7 स्पीड एस ट्रॉनिक गियरबॉक्स दिया गया है। जिसमें ड्राइव और स्पोर्ट का विकल्प है।
विज्ञापन
3 of 5
audi a3
- फोटो : amarujala
ऑडी की ये कार भले ही सेडान है लेकिन अपनी शक्ति का पूरा प्रदर्शन यह 1.4 लीटर वाले टीएफएसआई इंजन से करती है। कंपनी दावा करती है कि यह 0 से 100 किमीप्रघं की गति महज 8.2 सेकंड में पकड़ लेती है।
4 of 5
audi a3
- फोटो : amarujala
भारत में बड़ी कार का मतलब कम माइलेज वाली कार समझा जाता है, लेकिन यह कार आपके इस मिथक को तोड़ती है। आपको इस बात का ताज्जुब होगा कि ऑडी A3 आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगी क्योंकि कंपनी का दावा है कि इस कार का माइलेज 19.20 किमी प्रति लीटर है।