वर्तमान कार और बाइक निर्माता कंपनियां अपने प्रोडक्ट में सेफ्टी फीचर्स का खास ध्यान रख रही हैं। यही कारण है कि अब लगभग सभी लेटेस्ट बाइक्स और कारों में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
Anti-lock braking systems
ABS का काम वाहन की सेफ ड्राइविंग सुनिश्चित करने के साथ-साथ बेहतर नियंत्रण बनाए रखना है। अचानक ब्रेक लगाने पर यह बाइक के पहिए को लॉक करने से रोकता है। एबीएस डिस्क ब्रेक के ही साथ काम करता है।
विज्ञापन
3 of 5
Anti-lock braking systems
इस तरह काम करता है एबीएस
दरअसल अचानक डिस्क ब्रेक लगाने पर गाड़ी का पहिया लॉक हो जाता है और गाड़ी फिसल जाती है। एबीएस का काम पहिए को लॉक होने से बचाना है। इसमें लगी एक डिवाइस लगातार कार या बाइक की रफ्तार को ट्रैक करती रहती है।
4 of 5
Anti-lock braking systems
एबीएस के फायदे
पूरी तरह ब्रेक लगाने के बाद भी गाड़ी का डायरेक्शन बदल सकते हैं। बिना एबीएस वाले वाहन ब्रेक लगाने पर जाम हो जाते हैं जिनकी दिशा नहीं बदली जा सकती।
ब्रेक लगाने के बाद गाड़ी रुकने की दूरी कम हो जाती है।
गाड़ी का बैलेंस खराब नहीं होता।
एबीएस के नुकसान
ऑफ रोड (मिट्टी या ऊबड़ खाबड़ इलाके में) चलाते समय ये उतना बेहतर काम नहीं करते।
कुछ कार और बाइकों में ही एबीएस की बंद करने की सुविधा है।