फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra Thar ने किया ऐसा कारनामा कि खुशी से झूम उठे आनंद महिंद्रा, ट्वीट कर कहा....

Thu, 26 Nov 2020 08:40 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
Mahindra Thar 2020 देश की सबसे सुरक्षित ऑफ-रोडिंग कार बन गई है। आसान भाषा में समझें तो यह कार सड़क दुर्घटना के दौरान इसमें बैठे बच्चों और बड़ों की सुरक्षा करेगी। दरअसल हाल ही में Global NCAP ने Mahindra Thar 2020 के सुरक्षा फीचर्स को लेकर कार क्रैश टेस्ट किया, जहां इसे एडल्ट प्रोटेक्शन और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 4 स्टार रेटिंग दी गई है। 
विज्ञापन

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट में क्या कहा?

2 of 5
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
Mahindra Thar 2020 को Global NCAP से मिले 4 स्टार रेटिंग पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपनी खुशी व्यक्त की है। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा, "मेरा पहला गौरव का स्त्रोत यह है कि भारत में सबसे सुरक्षित 5 कारें भारतीय निर्मित कार हैं। गर्व का मेरा दूसरा स्रोत है कि महिंद्रा के गैरेज में 1) भारत की सबसे सुरक्षित कार  2) भारत की सबसे सुरक्षित ऑफ-रोडर 3) भारत की सबसे सुरक्षित एमपीवी है। मैं महिंद्रा रिसर्च वैली की टीम और वेलु को इसके लिए हाथ जोड़ कर नमन करता हूं"
 
विज्ञापन

क्या है Global NCAP?

3 of 5
Mahindra Safest Cars - फोटो : Amar Ujala
Global NCAP एक संस्थान है, जो सुरक्षा के आधार पर कारों को रेटिंग देती है। रेटिंग के लिए कारों को कई राउंड्स में टेस्ट किया जाता है, जहां देखा जाता है कि अगर सड़क दुर्घटना होती है, तो कौन सी कार वयस्कों (एडल्ट) और बच्चों (चाइल्ड) की जान की सबसे ज्यादा हिफाजत कर सकती हैं। 
 

Mahindra Thar का परफॉर्मेंस

4 of 5
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध है। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसका नया टर्बो पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन  130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mahindra Thar की कीमत

5 of 5
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
Mahindra Thar के बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.80 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 12.49 लाख रुपये तक जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें