फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चलाते समय इन 5 चीजों को हमेशा रखें साथ, सड़क हादसे के दौरान बचाते हैं आपकी जान

Mon, 29 Jun 2020 04:54 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Jawa Bike Riding Jackets - फोटो : Jawa
मौजूदा समय में बाइक चलाना केवल जरूरत तक ही सीमित नहीं रह गया है बल्कि, युवाओं के बीच तो यह स्टाइल सिंबल बन गया है। ऐसे में अगर आपको भी बाइक चलाने का शौक है, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको उन पांच जरूरी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक बाइकर के पास राइडिंग के दौरान हमेशा रहनी चाहिए। ये न सिर्फ दुर्घटना के दौरान आपकी जान की हिफाजत करते हैं बल्कि, ये देखने में भी काफी कूल लगते हैं। वहीं, इनकी अनदेखी आपको बहुत भारी भी पड़ सकती है। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

2 of 6
BIKE RIDING - फोटो : SOCIAL MEDIA

हेलमेट

बिना हेलमेट बाइक या स्कूटर की सवारी करना मतलब चाहे या अनचाहे में किसी बड़ी दुर्घटना को बुलावा देना जैसा है। आज भी देश में कई ऐसे इलाके हैं जहां लोग हेलमेट नहीं लगाते। जबकि, हेलमेट न सिर्फ आपके सिर की सुरक्षा करता है बल्कि, आपको कड़ी धूप से लेकर धूल तक से बचाता है। लेकिन यहां ध्यान देना जरूरी है कि बिना ISI मार्क वाला हेल्मेट न पहने। दरअसल ISI मार्क वाले हेलमेट की कई राउंड में टेस्टिंग होती है, जिसके बाद यह आप तक पहुंचता है।
विज्ञापन

3 of 6
Bike riding

राइडिंग जैकेट

इन जैकेट्स को खासतौर पर ड्राइव के लिए तैयार किया जाता है। इन्हें पहनने के बाद आपको राइडिंग के दौरान बेहतरीन अनुभव मिलेगा। इसके अलावा यह सफर के दौरान आपकी सुरक्षा भी करते हैं। 

4 of 6
Bike riding - फोटो : Social Media

राइडिंग पैंट्स


सुपर बाइक्स या ज्यादा सीसी वाली बाइक्स का इंजन आपके पैरों को गरम कर देता है। नॉर्मल पैंट उस गरमी को झेल नहीं पाते है, जिसके कारण राइडर को हर छोटे अंतराल पर बाइक रोकनी पड़ती है। जबकि, राइडिंग पैंट्स को बनाया ही इसलिए जाता है कि किसी भी बाइक पर आप आसानी से लंबी यात्रा कर सकें। इन पैंट्स में आपको फंसनें या फटने का डर नहीं होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Bike riding - फोटो : Social Media

राइडिंग ग्लव्स

शानदार ग्रिप पाने के लिए राइडिंग ग्लव्स पहनना जरूरी है। इससे लंबी यात्रा के दौरान आपके हाथों में थकावट कम आती है। इसके अलावा गिरने पर यह आपके हाथों को भी बचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बुरखा राइडर - फोटो : amar ujala

राइडिंग मास्क

लंबी यात्रा के दौरान राइडिंग मास्क का इस्तेमाल करना जरूरी हो जाता है। दरअसल कई बार लोग सोचते हैं कि जब हेलमेट है तो फिर किसी और चीज की क्या जरूरत है, लेकिन सच्चाई यह है कि हेलमेट आपके सिर की सुरक्षा और बाहरी धूल से बचाता है जबकि, राइडिंग मास्क एयर फिल्टर से आने वाली धूल से भी आपको बचाता है। इसके अलावा राइडिंग मास्क पसीने को भी सोखता है। वहीं, अगर आप हाफ फेस हेलमेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, तब तो राइडिंग मास्क आपके चेहरे को धूल और बाकी चीजों से भी बचाता है। यह धूल या बर्फ से ढके रास्तों पर आपके चेहरे की हिफाजत करता है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें