फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन्चिंग से ठीक पहले लीक हो गए हौंडा सिटी के फीचर्स

Sun, 12 Feb 2017 10:54 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
2017 हौंडा सिटी - फोटो : Honda
लॉन्चिंग से महज 2 दिन पहले 2017 हौंडा सिटी के सारे फीचर्स लीक हो गए हैं। हमारे पास वह सारी जानकारी मौजूद है जो आपको हौंडा सिटी की लॉन्चिंग के समय प्रजेंटेशन में सुनने को मिलेगी। हौंडा सिटी के लॉन्चिंग से ठीक पहले आइए आपको इस कार की कुछ जरूरी बात बता देते हैं। 
विज्ञापन

डिजाइन

2 of 9
2017 हौंडा सिटी - फोटो : Honda
इस कार में आपको नए डिजाइन वाला ग्रिल और बंपर, बेहतर लाइट क्लस्‍टर, नए डिजाइन का एलॉय व्हील इसके टॉप मॉडल में‌ मिलेगा। अपडेटेड सिटी में जेडएक्स इसका टॉप वेरिएंट होगा जबकि एस इसका एंट्री लेवल मॉडल रहेगा। मौजूदा एंट्री लेवल ई और टॉप वीएक्स अब बंद किया जा सकता है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसका बेस मॉडल एस महज पेट्रोल में उपलब्‍ध रहेगा जबकि जेडएक्स ट्रिम पेट्रोल व डीजल दोनों ईंधन विकल्पों में मौजूद होगा। इसके इंजिन की बात करें तो इसमें वही पुराना 1.5 लीटर आई-वीटेक इंजिन पेट्रोल इंजिन और आई-डीटेक डीजल इंजिन लगाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से बात करें तो इसमें ड्यूल एयरबैग, एबीएस और आईसोफिक्स चाइल्‍ड सीट माउंटिंग प्वाइंट दिया जाएगा जो कि हर वेरिएंट में उपलब्‍ध होगा।

 
विज्ञापन

सिटी के एस वेरिएंट के संभावित फीचर

3 of 9
2017 हौंडा सिटी - फोटो : Honda
एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स इंटीग्रेटेड ऑडियो सिस्टम यूएसबी, ब्लूटुथ और ऑक्स कनेक्टिविटी के साथ  कीलेस एंट्री इलेक्ट्रिक अडजस्‍ट विंग मिरर 
 

2017 सिटी के एसवी वेरिएंट के अनुमानित फीचर 

4 of 9
हौंडा सिटी - फोटो : Honda
स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल क्रूज कंट्रोल
 
विज्ञापन

वी वेरिएंट में मिलेगा और थोड़ा ज्यादा

5 of 9
2017 हौंडा सिटी - फोटो : Honda
15 इंच एलॉय व्हील टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम पुश बटन स्‍टार्ट सीवीटी गियरबॉक्स विकल्प पेट्रोल इंजिन के लिए 
विज्ञापन

वीएक्स वेरिएंट के फीचर 

6 of 9
2017 हौंडा सिटी - फोटो : Honda
एलईडी हेडलैंप  सनरूफ लेदर सीटें
विज्ञापन

सबसे ज्यादा फीचर होंगे जेडएक्स वेरिएंट में 

7 of 9
2017 हौंडा सिटी - फोटो : Honda
साइड कर्टेन एयरबैग्स  एलईडी टेल-लैंप्‍स ऑटो हेडलैंप्स  रेन सेंसिंग वाइपर्स 16 इंच एलॉय व्हील्स 

सिटी फिर से बनेगी बड़ी चुनौती 

8 of 9
2017 हौंडा सिटी - फोटो : Honda
जिस आक्रामक फीचर के साथ हौंडा इस फेसलिफ्टेड सिटी को बाजार में ला रही है। उसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी के टार्गेट पर मिड साइज सेडान सेगमेंट की मौजूदा लीडर मारुति सुजुकी सियाज है। गौरतलब है कि पिछले छह महीने से सिटी को सियाज से आगे निकलने का मौका नहीं मिला है। जबकि सिटी ने इस सेगमेंट में पूरे एक दशक तक एकछत्र राज किया था। सेगमेंट की अन्य कारें रैपिड भी अपग्रेड हो चुकी है और फोक्सवैगन वेंटो भी जल्द ही अपग्रेड होकर आने वाली है। अगर हौंडा कीमत पर काबू रख पाती है तो इसका असर इस सेगमेंट की प्रतिस्पर्धा पर पूरी तरह से नजर आएगा।

 
विज्ञापन

शानदार माइलेज देगी सिटी

9 of 9
2017 हौंडा सिटी - फोटो : Honda
हौंडा सिटी में दिया गया गया पेट्रोल आईवीटेक इंजिन का मैनुअल ट्रांसमिशन 17.4 किमीप्रली का माइलेज देता है तो वहीं इसके सीवीटी से 18 किमीप्रली का माइलेज मिलता है। जबकि इसके डीजल इंजिन का माइलेज 25.6 किमीप्रली का होगा। हौंडा सिटी का डीजल इंजिन सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्‍ध होगा। ऐसा दावा हौंडा कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें