फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में लॉन्च होगी यह ‘चीनी’ इलेक्ट्रिक एसयूवी, सिंगल चार्ज में चलेगी 400 किमी

Mon, 25 Feb 2019 11:19 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
MG electric EZS SUV-1
MG Motors भारत में कई बड़ी योजनाओं पर काम कर रही है। मई 2019 में MG Hector SUV की लॉन्चिंग के बाद वह पहली इलेक्ट्रिक MG eZS एसयूवी लॉन्च करेगी। इसकी खासियत होगी कि यह सिंगल चार्ज में 400 किमी तक की दूरी तय करेगी। जानते हैं क्या है eZS एसयूवी की खासियतें...
 
विज्ञापन

सिंगल चार्ज में 400 किमी की दूरी तय करेगी

2 of 6
MG electric EZS SUV-2

एमजी की eZS में 110 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी। इसके यूरोपियन मॉडल में 45.6 kWh वाली लीथियम आयन बैटरी लगी है, जो न्यू यूरोपियन ड्राइविंग साइकिल (एनईडीसी) के हिसाब से 355 किमी की दूरी तय कर सकती है। वहीं भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में 52.5 kWh वाली लीथियम आयन बैटरी लगी होगी, जो सिंगल चार्ज में 400 किमी की दूरी तय करेगी।

 
विज्ञापन

30 मिनट में ही 80 प्रतिशत तक चार्ज

3 of 6
MG electric EZS SUV-3

खबरों के मुताबिक एमजी की एसयूवी एसी वॉल सॉकेट पर चार्ज होने में 8 घंटे का वक्त लेगी, वहीं डीसी चार्जर पर मात्र 30 मिनट में ही 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। वहीं यह मात्र  3.1 सेकेंड में 0 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेगी।

 

20 लाख के आसपास होगी कीमत

4 of 6
MG electric EZS SUV-4

खबरों के मुताबिक एमजी अपनी इस एसयूवी की कीमत 20 लाख रुपए के आसपास रखेगी। वहीं MG eZS की टक्कर Hyundai Kona इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगी। इसके अलावा मारुति की वैगन आर इलेक्ट्रिक सिगंल चार्ज पर 200 किमी चलेगी, वहीं महिन्द्रा की एक्सयूवी300 फुल चाईज पर 400 किमी तक चलेगी। वहीं कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 20 लाख के आसपास होगी और सिंगल चार्ज में 300 किमी तक चलेगी।

 
विज्ञापन

नवंबर, 2019 में लॉन्च किया जा सकता है

5 of 6
MG electric EZS SUV-6
एमजी की eZS को भारत में नवंबर, 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। एमजी ने अपनी eZS एसयूवी को पिछले साल ग्वांगझू ऑटो शो में लॉन्च किया गया था। वहीं एमजी अब इस एसयूवी को कंप्लीटली बिल्ड यूनिट (सीबीयू) मॉडल के तहत सीधे चीन से मंगाया जाएगा। शुरुआत में एमजी मोटर्स 250 यूनिट्स इंपोर्ट करेगी। ऐसा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के उस आदेश बाद हो रहा है जिसमें मंत्रालयय ने कहा था कि ऑरिजनल इक्विमेंट मैन्यूफैक्चरर (ओईएम) सीमित संख्या में कुछ मॉडल्स का आयात कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

25 प्रतिशत राशि केन्द्र और राज्य सरकारें मिल कर देंगी

6 of 6
MG electric EZS SUV-7
एमजी की योजना है कि अगर एसयूवी को अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है, तो वह गुजरात के हलोल में इसका कारखाना लगाएगी, जिसमें कार की बैटरी भी बनाई जाएंगी। एमजी को फेम-2 से काफी उम्मीदें हैं, जिसके तहत सरकार फेम-2 यानी फास्टर अडप्शन एंड मैन्यूफैक्चर ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स स्कीम पर काम कर रही है। जिसके तहत सरकार इलेक्ट्रिक कारों पर जबरदस्त सब्सिडी देगी, ताकि लोग पेट्रोल और डीजल कारें छोड़ कर इलेक्ट्रिक कारों पर शिफ्ट करें। फेम-2 के तहत कार की तकरीबन 25 प्रतिशत राशि केन्द्र और राज्य सरकारें मिल कर वहन करेंगी।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें