फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कारों की चाबियां हैं या ‘हवाई जहाज’ की चाबी

Sat, 12 Jan 2019 06:02 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Expensive Luxury car keys
आमतौर पर आप केवल कार की चाबी का इस्तेमाल केवल कार को स्टार्ट या इग्निशन ऑफ करने के लिए करते हैं। वहीं अब पुश बटन स्टार्ट वाली कारें भी आ गई हैं, लेकिन चाबी की जरूरत पड़ती ही है। लेकिन कई कारें ऐसी भी हैं, जिनकी चाबी देखकर आप गच्चा खा जाएंगे। इन कारों की चाबी देख कर लगता है कि ये किसी कार की नहीं बल्कि किसी हवाई जहाज की चाबियां हैं। यहां तक कि इन चाबियों को आप स्मार्टबैंड की तरह पहन भी सकते हैं।
विज्ञापन

BMW 7-Series LCD Key

2 of 7
BMW 7-Series LCD Key

बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की कार की चाबी में 2.2 इंच की एलसीडी स्क्रीन दी गई है। इस फुल कलर टच स्क्रीन चाबी में स्क्रीन पर भी यह भी पता चल जाता है कि कार लॉक है अन-लॉक। साथ ही इसमें फ्यूल इंडीकेटर देखने का फीचर तो है ही साथ ही इससे कार के अंदर का टेंपरेचर भी सेट कर सकते हैं। इसके अलावा लाइट्स कंट्रोल करने के साथ दूर से ही कार को पार्क भी कर सकते हैं।  

 
विज्ञापन

Aston Martin

3 of 7
Aston Martin Car key
एस्टन मार्टिन कार की चाबी देखने में बड़ी भारी सी लगती है। लेकिन इसका ऊपरी हिस्सा क्रिस्टल का बना हुआ है, जिससे चाबी पर कभी भी स्क्रैच नहीं लगते। क्रिस्टल को ऊपर से देखने पर इसमें लगा लोगो नजर आता है। इस चाबी को डैशबोर्ड के बीच लगाया जाता है। इसकी खूबसूरती के चलते ही इसे इमोशनल कंट्रोल यूनिट भी कहा जाता है।
 

Tesla's Model S

4 of 7
Tesla's Model S Car Key
इस चाबी को देखने पर यह आयरन मैन के फेस जैसी लगती है। इसकी चाबी के जरिए कार को लॉक-अनलॉक करने के अलावा यह भी बताया जा सकता है कि कार को कितना आगे या पीछे करना है। बिना कार में एंट्री किए केवल सेमी रिमोट के जरिए ऐसा करना संभव है।
 
विज्ञापन

Pagani Aluminum Key

5 of 7
Pagani aluminum key
लाखों डॉलर खर्च करने के बाद ही आप पगानी के मालिक बन सकते हैं। कंपनी इस इटैलियन कार के हर साल अमेरिकी मार्केट में केवल 10 ही मॉडल निकालती है। पगानी की चाबी को देख कर कोई नहीं कह सकता कि यह कार की चाबी है। कार के मिनी मॉडल की तरह दिखने वाली इस चाबी में एक फ्लैश—ड्राइव भी दी गई है। इसके अलावा इससे म्यूजिक भी प्ले किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

Koenigsegg

6 of 7
Koenigsegg Car Key
कोनिगजेग कार की चाबी दिखने में किसी शील्ड की तरह लगती है। लेकिन इस कार का मालिक होना ही खुद में फक्र का अहसास कराता है। स्विडिश कार कंपनी कोनिगजेग केवल साल में 20 कारें ही बनाती है, जिनकी कीमत लाखों डॉलर होती है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Jaguar F-Pace

7 of 7
Jaguar F-Pace Car Key
जगुआर कार की चाबी दिखने में किसी हेल्थ बैंड की तरह लगती है। इसे कलाई में पहन भी सकते हैं। केवल जगुआर के बैज के पास लेकर ही कलाई को घुमा कर कार को लॉक या अन-लॉक किया जा सकता है। इसकी दूसरी खासियत यह है कि यह वाटर प्रूफ भी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें