फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 Royal Enfield Classic 350: ड्राइविंग के दौरान देख सकेंगे मैप, शानदार फीचर्स से लैस है नया मॉडल

Tue, 08 Jun 2021 02:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Representation Only
देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक बनाने वाली दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield जल्द ही अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिल Classic 350 के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बाइक की भारत में पिछले कई महीनों से लगातार टेस्टिंग की जा रही है। हाल ही इसमें टेस्टिंग के दौरान देखा गया था, जिसमें इसके बरगंडी कलर सीट की डिटेल्स सामने आई है। एक बार फिर इसके प्रोडक्शन रेडी वर्जन को स्पॉट किया गया है, जिससे इसके कई अहम फीचर्स का खुलासा हुआ है। बता दें कि नई 2021 Royal Enfield Classic 350 का डिजाइन मौजूदा मॉडल की तुलना में काफी रिफ्रेशिंग और नया होगा। स्पॉय तस्वीरों के मुताबिक इसमें Meteor 350 के स्टाइल एलिमेंट देखने को मिल सकते हैं। जिससे नई Classic 350 मोटरसाइकिल का लुक पहले के मुकाबले काफी स्पोर्टी हो जाएगा। Classic 350 कंपनी की हर महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में शामिल है। कंपनी इस बाइक को इंजन में काफी बड़े बदलाव के साथ पेश करने जा रही है। इस रेट्रो मोटरसाइकिल की डिटेल्स इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। यहां जानते हैं जल्द आनेवाली आनेवाली 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की अहम डिटेल्स। 
विज्ञापन

2 of 5
2021 Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Reference Only
ट्रिपर नेविगेशन
रिपोर्ट के मुताबिक 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में फ्यूल गेज, ओडोमीटर और ट्रिपर नेविगेशन पॉड की जानकारी के लिए एक डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी इन फीचर्स को RE Meteor 350 बाइक में पहले दे चुकी है। रॉयल एनफील्ड का टिपर नेविगेशन सिस्टम Royal Enfield एप के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट होने पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिखाता है। 2021 Royal Enfield Classic 350 में Meteor 350 की तरह ही सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर के साथ एक ट्रिपर डिस्प्ले दिया गया है। इस फीचर की मदद से राइडर नैविगेशन कर सकते हैं। यह डिस्प्ले टर्न बाई टर्न डायरेक्शन की जानकारी देता है। ट्रिपर नेविगेशन गूगल से कनेक्ट रहेगा। ऐसे में किसी भी राइडर किसी भी अंजान जगह तक आसानी से बिना रास्ता भटके पहुंच सकता है। इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि जब राइडर के स्मार्टफोन में नेटवर्क सिग्नल की समस्या हो तब भी यह बखूबी काम करता रहेगा। एडवेंचर राइडिंग के दीवानों के लिए यह फीचर बेहद काम का होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Representation Only
नॉब स्टाइल इग्नीशन
कंपनी ने Meteor 350 में नॉब स्टाइल इग्नीशन स्विच दिया था। 2021 Royal Enfield Classic 350 में भी ऐसी ही नॉब स्टाइल इग्नीशन स्विच का इस्तेमाल किया जा सकता है। जहां इसका लुक काफी आकर्षक होता है, वहीं यह इस्तेमाल करने में भी पारंपरिक इग्नीशन स्विच से काफी अलग है। इग्नीशन स्विच के नॉब को अंगूठे की मदद से ही ऑन या ऑफ किया जा सकता है। जिससे मोटरसाइकिल पल भर में स्टार्ट हो जाती है। 

4 of 5
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Representation Only
पहले से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स
नई 2021 Royal Enfield Classic 350 मोटरसाइकिल में इसके अलावा कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं। नई Classic 350 में पुशोडर-वाल्व सिस्टम की जगह पर SOHC सेटअप मिलेगा। नए ड्यूल क्रैडल चेसिस के अलावा, न्यू-जेनरेशन क्लासिक 350 में ट्विन पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर्स के साथ 300 mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और सिंगल पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर के साथ 270 mm रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है। रॉयल एनफील्ड नई क्लासिक 350 में डुअल-चैनल एबीएस सिस्टम दे रही है। इससे बाइक की सुरक्षा पहले से बेहतर होगी। साथ ही चेसिस भी पहले से ज्यादा बेहतर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Representation Only
मिलेगी पहले से बेहतर हैंडलिंग
पावर के लिए, बाइक में नया 348cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 19.2 hp का पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। साथ ही इसमें एक नया 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई मोटरसाइकिल में थोड़ा ज्यादा पावर मिलेगा। तस्वीरों से पता चलता है कि नई 2021 क्लासिक 350 में मिलने वाले इंडिकेटर लाइट के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक नई मोटरसाइकिल में एलईडी लाइट्स दी जा सकती हैं। मौजूदा मॉडल में हैलोजन लाइट्स मिलती हैं। नई 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को कंपनी के नए जे प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस बाइक को सिंगल डाउनट्यूब फ्रेम के बजाय ट्विन डाउनट्यूब फ्रेम पर तैयार किया गया है। इससे बाइक की साइड प्रोफाइल पहले से बेहतर हो गई है। इस फ्रेम को कंपनी की पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुई Meteor 350 में भी इस्तेमाल किया गया था। इससे बाइक की हैंडलिंग और परफॉर्मेंस पहले से बेहतर हो गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें