भारतीय कार बाजार में पिछले दो वर्षों के दौरान कई आइकॉनिक कारों की वापसी हुई है। यह एक अच्छी बात है क्योंकि वे पुराने ग्राहकों की भावनाओं को झकझोर देते हैं जिससे बिक्री में मदद मिलती है। लेकिन इस प्रयोग में निर्माताओं को ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ती है क्योंकि अपने दिग्गज कारों के पुराने मॉडल की विरासत को नुकसान नहीं पहुंचाने का अतिरिक्त भार भी अपने कंधों पर उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
2 of 6
first maruti 800 Restoration
- फोटो : Team BHP
पिछले महीने देशभर से लागू हुए BS6 उत्सर्जन मानकों ने कई कार प्रेमियों का दिल दुखाया क्योंकि ऑटो कंपनियों को कई पॉपुलर मॉडल को बंद करना पड़ा। हालांकि, जैसा कि हम भविष्य में देखते हैं, उनमें से एक कार की दोबारा वापसी करने की संभावनाएं हैं। भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की मशहूर कार Maruti Suzuki 800 (मारुति सुजुकी 800) नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले पेट्रोल इंजन के साथ अगले साल फिर से कार बाजार में दस्तक दे सकती है। इस कार के डिजिटल कॉन्सेप्ट को पेश किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
Maruti Suzuki 800 EV by Rajshekhar Dass
- फोटो : Social Media
अगर मारुति सुजुकी कभी पुरानी नेमप्लेट को फिर से वापस लाने की सोचती है, तो दशकों तक बिक्री में सबसे अव्वल रही Maruti 800 का नाम सबसे आगे रह सकता है। भारत और जापानी कार निर्माता कंपनी के इतिहास में इस कार की एक शानदार मौजूदगी है और इसका पुनरुद्धार निश्चित रूप से एक स्टार की वापसी होगी। इससे पहले हमने आपको बताया था कि Maruti 800 हैचबैक कार इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी कर सकती है।
4 of 6
Maruti Suzuki 800 EV by Rajshekhar Dass
- फोटो : Social Media
अब Maruti 800 नेक्स्ट जेनरेशन कार को कल्पना के रूप में पेश किया गया है। इसके स्केच से Honda E हैचबैक की याद दिलाता है। इसके फ्रंट में सी-शेप के एलईडी हेडलैम्प्स, बंपर के निचले हिस्से में लिप स्पॉइलर लगा है जिससे ज्यादा मात्रा में हवा अंदर जा सके, झुकाव वाली विंडस्क्रीन और आकर्षक बोनेट लाइनें हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Maruti Suzuki 800 EV Interior by Rajshekhar Dass
- फोटो : Social Media
कार के कॉन्सेप्ट डिजाइन में कई आकर्षक चीजें शामिल की गई हैं। इसमें फ्यूचरिस्टिक व्हील्स दी गई हैं, व्हीलबेस भी ज्यादा है जिससे इंटीरियर में ज्यादा स्पेस मिलेगा। ब्लैक पिलर का इस्तेमाल किया गया है जिससे कार को डुअल-टोन लुक मिलता है। Volvo की नई कार के जैसे सी-शेप एलईडी टेल लैंप, टेलगेट पर '800' की बैजिंग दी गई है। कम कीमत में भी कारों के लिए प्रीमियम लुक की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए, अगर नेक्सट-जेनरेशन 800 इस लुक में आएगी तो इसमें आश्चर्य नहीं होगा।
Maruti 800 Front
- फोटो : Turbo Xtreme Youtube Channel
हालांकि, इसके बारे में कुछ भी कहना बहुत महत्वाकांक्षी होगा। घरेलू बाजार में Maruti Suzuki India जीरो-उत्सर्जन कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लेकिन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के जानकारों की मानें तो कंपनी इलेक्ट्रिक कार लाने से पहले नेक्स्ट-जेनरेशन 800 को एक छोटी क्षमता वाले पेट्रोल इंजन के साथ उतार सकती है। मारुति सुजुकी के पास पहले से ही BS6 मानक वाले 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन हैं और वे इस उद्देश्य की पूर्ति कर सकते हैं।