फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 Honda HR-V हुई पेश: हाईब्रिड इंजन के साथ मिलेगा ज्यादा माइलेज, जानें बड़ी बातें

Mon, 26 Apr 2021 07:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
2021 Honda HR-V - फोटो : Team-BHP
2021 Honda HR-V Unveiled : जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Honda (होंडा) ने अपनी बहुप्रतीक्षित कॉम्पैक्ट एसयूवी Honda HR-V (एचआर-वी) के न्यू-जेनरेशन मॉडल को पेश किया है। कंपनी ने अपनी इस एसयूवी में पहली बार हाईब्रिड इंजन का भी विकल्प दिया है। यूरोप में इसकी बिक्री बहुत जल्द शुरू हो सकती है। होंडा साल 2022 तक यूरोपीय बाजार में बिकने वाले वाले अपने सभी प्रमुख कारों का इलेक्ट्रिक वर्जन उतार देगी। 
विज्ञापन

2 of 11
2021 Honda HR-V - फोटो : Team-BHP
2021 होंडा ने एचआर-वी में कूपे डिजाइन का इस्तेमाल किया है। पिछले मॉडल की तुलना में नई एसयूवी का ग्राउंड क्लीयरेंस 10 मिमी ज्यादा है। लेकिन छत की ऊंचाई 20 मिमी कम है। इसमें दिए गए नए फ्रंट ग्रिल, इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएलएस के साथ स्लीक एलईडी हेडलैंप, एग्रेसिव फ्रंट बंपर, चीसल्सड लुक वाला बोनट और स्पोर्टी फॉग लैंप असेंबली इसके लुक को काफी शानदार बनाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
Honda HRV 2021 - फोटो : Twitter/@aoi_tanuki970
कंपनी ने 2021 Honda HR-V एसयूवी का हाल ही में जापान में वर्ल्ड डेब्यू किया है। एसयूवी-कूपे जैसी डिजाइन वाली इस कार को कंपनी जापान और चीन में Honda HR-V (Honda Vezel) के नाम से बेचती है। बहुत जल्द इस क्रॉसओवर एसयूवी की तीसरी पीढ़ी को जापान में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक नई एचआरवी को इस साल के आखिर तक भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। 

4 of 11
Honda HRV 2021 - फोटो : Twitter/@aoi_tanuki970
कार का इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम नजर आता है। इसमें इस्तेमाल की गई सामग्री काफी बढ़िया क्वालिटी की है। कार की सीटों में अब स्प्रिंग्स की बजाए मैट का इस्तेमाल किया गया है। निर्माता के मुताबिक लंबे सफर के दौरान यह थकान को कम करता है। एसयूवी के साइज में कोई फर्क नहीं आया है। यह पिछले मॉडल जितनी ही बड़ी है। लेकिन एसयूवी में पहले की तुलना में ज्यादा स्पेस मिलता है। पीछे की सीटों में 35 मिमी ज्यादा लेगरूम और कंधों के लिए ज्यादा स्पेस दिया गया है, जिससे पीछे की सीटों के यात्रियों को काफी आरामदायक सफर का एहसास मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 11
2021 Honda HR-V - फोटो : Team-BHP
कार के केबिन स्पेस बढ़ने के अलावा कार में और भी बहुत बदला सा नजर आता है। अब ड्राइवर की सीट 10 मिमी ऊंची हो गई है, कार की खिड़कियों से ज्यादा रोशनी अंदर आती है और एक्सटीरियर मिरर को थोड़ा नीचे कर दिया गया है। कार में चार दरवाजे हैं, लेकिन रियर डोर हैंडल सी-पिलर पर दिए गए हैं, जो सामान्य तौर पर नजर नहीं आते और यह कार के कूपे स्टाइल में और इजाफा करती है। कार निर्माता का कहना है कि उन्होंने कार के कॉम्पैक्ट साइज को बनाए रखते हुए, खात तौर पर कार के केबिन स्पेस पर ध्यान दिया है। 
विज्ञापन

6 of 11
Honda HRV 2021 - फोटो : Twitter/@aoi_tanuki970
2021 Honda HR-V एसयूवी के डिजाइन में कोई खास बदलाव किए बिना इसके एयरोडायनमिक्स को पहले से बेहतर बनाया गया है। होंडा का कहना है कि कार की डिजाइनिंग में इतने छोटे-छोटे बदलाव किए गए हैं कि वे सामान्य तौर पर दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन कार ड्राइविंग का अनुभव पहले से ज्यादा बेहतर और स्थिरता होता, साथ ही ईंधन की खपत भी कम होती है। यानी कार का माइलेज पहले की तुलना में बढ़ जाता है। 
विज्ञापन

7 of 11
Honda HRV 2021 - फोटो : Honda
होंडा के मुताबिक इस कार में चार एडल्ट आरामदायक तरीके से सफर कर सकते हैं। कार के पीछे की सीटों को मोड़ा जा सकता है, जिससे इतना एक्सट्रा स्पेस मिलता है कि कार के अंदर दो माउंटेन बाइक को रखा जा सकता है। 

8 of 11
2021 Honda HR-V - फोटो : Team-BHP
2021 होंडा एचआर-वी में कई फीचर्स मिलते हैं। इसके कुछ अहम फीचर्स की बात करें तो इसमें एक बड़ा 9-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 7-इंच टीएफटी, होंडा कनेक्ट, वायरलेस चार्जिंग, रियर एसी वेंट, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेशन के साथ लेदर सीट, रिमोट बूट ओपनिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें हिल डिसेंट कंट्रोल, होंडा सेंसिंग टेक्नोलॉजी, एक्टिव कॉर्नरिंग लाइट, ब्लाइंड स्पॉट की जानकारी जैसे मॉडर्न सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स भी मिलते हैं। 

9 of 11
Honda HRV 2021 - फोटो : Twitter/@aoi_tanuki970
नई होंडा HR-V दुनियाभर में सिंगल पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ उपलब्ध होगी। इसमें एक 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगी। यह हाइब्रिड पावरट्रेन 129 bhp का पावर और 254 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। एसयूवी के टॉप-स्पेक ट्रिम्स में ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर दिया जा सकता है। इस एसयूवी में तीन ड्राइव मोड - स्पोर्ट, नॉर्मल और इकोनॉमी मिलेंगे। 

10 of 11
Honda HRV 2021 - फोटो : Honda
रिपोर्ट के मुताबिक होंडा का दावा है कि इसमें 27.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। 2021 होंडा एचआर-वी हाइब्रिड 4.1 लीटर / 100 किमी (24.39 किलोमीटर प्रति लीटर) का कंबाइंड माइलेज देगी। यह कार 9.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 
विज्ञापन

11 of 11
Honda HRV 2021 - फोटो : Twitter/@aoi_tanuki970
कंपनी अपनी नई 2021 होंडा एचआर-वी एसयूवी की बिक्री यूरोप के बाजारों में जल्द शुरू करने वाली है। भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग की तारीख को लेकर होंडा ने फिलहाल कोई तारीख का खुलासा नहीं किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें