फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 Hyundai Sonata और Sonata Hybrid सबसे सुरक्षित कार, सुरक्षा क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग

Wed, 29 Apr 2020 03:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
2020 Hyundai Sonata - फोटो : Hyundai
दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै की ऑल न्यू 2020 Hyundai Sonata (2020 ह्यूंदै सोनाटा) और Sonata Hybrid (सोनाटा हाइब्रिड) कार को सुरक्षा के लिहाज से सबसे बेहतरीन कार का खिताब हासिल हुआ है। अमेरिकी परिवहन विभाग के National Highway Transportation Administration (राष्ट्रीय राजमार्ग परिवहन प्रशासन) की ओर से कराए गए सेफ्टी क्रैश टेस्ट परीक्षण में ह्यूंदै की इन दोनों कारों को पूरी 5 स्टार रेटिंग मिली है। 
विज्ञापन

2 of 5
2020 Hyundai Sonata - फोटो : Hyundai
कार की छत पर सोलर पैनल
ह्यूंदै की लाइनअप में बहुत सी हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। कंपनी ने इस क्षेत्र में तकनीक में छलांग लगाते हुए अब अपनी कारों में सोलर एनर्जी (सौर ऊर्जा) का भी इस्तेमाल कर रही है। हुंडई ने वर्ष 2019 में Sonata Hybrid कार को लॉन्च किया था। कंपनी की यह पहली मैनस्ट्रीम कार है जिसमें सोलर पैनल लगा है। फिलहाल यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध है। इस कार की खासियत यह है कि कार की छत पर सोलर पैनल लगा है। कार की रूफ में लगे सोलर पैनल से बैटरी चार्ज होती है। ह्यूंदै का दावा है कि इस सोलर रूफ सिस्टम से कार की रेंज को सालाना 1300 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
2020 Hyundai Sonata - फोटो : Hyundai
फीचर्स
नई Sonata में कार सवारों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए बहुत सारे सक्रिय और निष्क्रिय सुरक्षा टेक्नोलॉजी दी गई हैं। कार में एक 9-एयरबैग का सेट-अप दिया गया है, जबकि ADAS ( एडवांस्ड ड्राइवर एसिस्टेंस सिस्टम) ड्राइवरों को उन चीजों के लिए आगाह करने का काम करती है जो ड्राइविंग के दौरान उन्हें याद न रहे। 

4 of 5
2020 Hyundai Sonata - फोटो : Hyundai
2020 Sonata में को FCA (स्टैंडर्ड फॉरवर्ड कोलिजन एवायडेंस एसिसट) तकनीक दी गई है जो पैदल चलने वाले यात्रियों की पहचान करती है। यह एक एडवांस्ड सक्रिय सुरक्षा फीचर है जो आपातकालीन स्थितियों में ड्राइवरों को सावधान करने मे मदद करती है, और यदि जरूरत पड़े तो ब्रेक भी खुद लगा सकती है। यह सिस्टम तीन चरणों में काम करता है जिसमें फ्रंट रडार और फ्रंट कैमरा सेंसर का इस्तेमाल किया जाता है। पहले यह चालक को विजुअल्स और आवाजों से चेतावनी देता है। यह टकराव के खतरे की प्रकृति का आकलन करता है और टकराव से बचाने के लिए या टकराव से होने वाली क्षति को कम करने के लिए, खुद ही ब्रेक के दबाव को धीरे-धीरे बढ़ा देता है। जब को कोई पैदल चल रहा व्यक्ति या साइकिल चालक कार के सामने आ जाता है, तो कार में मौजूद यह सुरक्षा प्रणाली सक्रिय हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2020 Hyundai Sonata - फोटो : Hyundai
कार में LFA (लेन फॉलो असिस्ट) सिस्टम भी दी गई है जो वाहन को यात्रा के दौरान अपनी लेन में बनाए रखने में मदद करने के लिए स्टीयरिंग को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट कर सकती है। LFA सिस्टम वाहन को हाईवे और शहर की सड़कों दोनों जगहों पर लेन में बनाए रख सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें