फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कीमत में मिलेगी नई फेसलिफ्ट Maruti Suzuki Baleno, मिलेगा रिवर्स पार्किंग और स्पीड अलर्ट फीचर

Sat, 12 Jan 2019 04:14 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
2019 New Maruti suzuki Baleno Facelift

Maruti Suzuki Baleno का फेसलिफ्ट वर्जन 27 जनवरी को लॉन्च हो रहा है। नई बलेनो में मारुति ने कई नए बदलाव किए हैं। फेसलिफ्ट वर्जन में नए प्रोजेक्टर हैडलैंप्स के साथ फॉगलैंप्स में भी बदलाव हुआ है। खबरें हैं कि अब बलेनो के सभी वैरियंट्स में प्रोजेक्टर हेडलैंप्स मिलेंगे। कंपनी ने बलेनो के दामों में भी बढ़ोतरी की है और पहले मुकाबले यह ज्यादा महंगी हो गई है।

 
विज्ञापन

सिग्मा वैरियंट में रिवर्स पार्किंग का फीचर

2 of 5
2019 New Maruti suzuki Baleno Facelift

फेसलिफ्ट बलेनो के बेस वैरियंट सिग्मा में मारुति रिवर्स पार्किंग का फीचर देगी। इसके अलावा स्पीड अलर्ट का भी फीचर मिलेगा। जबकि डेल्टा और जीटा में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स का फीचर मिलेगा। साथ ही बलेनो के फ्रंट में भी बदलाव किया गया है, बंपर सेक्शन में एयरइनटेक बढ़ाने के लिए उसे ज्यादा चौड़ा किया गया है। साथ ही नए स्टाइलिश फॉग लैंप्स लगाए गए हैं। इसके अलावा पिछले बंपर और टेल लाइट्स में भी बदलाव किया गया है।
आगे पढ़ें क्या होंगी नई कीमतें...

 
विज्ञापन

बलेनो में 1.2 लीटर का के12 पेट्रोल इंजन

3 of 5
Maruti Baleno Facelift 2019 - फोटो : gaadiwaadi

फिलहाल, मारुति बलेनो में 1.2 लीटर का के12 पेट्रोल इंजन दे रही है, जो 6,000 आरपीएम पर 83 बीएचपी की पॉवर और 4,000 आरपीएम पर 115 एनएम का टॉर्क देती है। वहीं 1.3 लीटर का डीजल इंजन 4,000 आरपीएम पर 74 बीएचपी की पॉवर और 2,000 आरपीएम पर 190 एनएम का टॉर्क देता है।

आगे पढ़ें क्या होंगी नई कीमतें...

डीजल वर्जन में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

4 of 5
2019 New Maruti suzuki Baleno RS

पेट्रोल वर्जन में स्टैंडर्ड 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है, जबकि सीवीटी का विकल्प दिया गया है। वहीं डीजल वर्जन में केवल 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ही दिया गया है। वहीं आरएस वैरियंट में 1.0 लीटर का बूस्टरजेट टर्बोचार्जड पेट्रोल इंजन है, जो 101 बीएचपी की पॉवर और 150 एनएम का टॉर्क देता है।

आगे पढ़ें क्या होंगी नई कीमतें...
विज्ञापन
विज्ञापन

सिग्मा पेट्रोल मिलेगी 5.41 लाख रुपए में

5 of 5
2019 New Maruti suzuki Baleno Facelift Price

कीमतों की बात करें, तो नई बलेनो के एंट्री लेवल सिग्मा पेट्रोल की कीमतों में 3,500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जो अब 5.41 लाख रुपए में मिलेगी। वहीं सिग्मा डीजल 6.54 लाख रुपए में मिलेगी। वहीं डेल्टा और जीटा की कीमतों में 6 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है। वहीं बलेनो के आरएस परफॉमेंस वैरियंट में भी 6 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जो अब 8.53 लाख रुपए में मिलेगी। जबकि बलेनो अल्फा पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत 8.46 लाख रुपए होगी।  
 

2019 Baleno Facelift Variants
 
Ex-Showroom Prices
Sigma Petrol
Rs. 5.41 lakh
Delta Petrol
Rs. 6.05 lakh
Zeta Petrol
Rs. 6.73 lakh
Alpha Petrol
Rs. 7.41 lakh
Delta Petrol CVT
Rs. 7.18 lakh
Zeta Petrol CVT
Rs. 7.78 lakh
Alpha Petrol CVT
Rs. 8.46 lakh
Sigma Diesel
Rs. 6.54 lakh
Delta Diesel
Rs. 7.23 lakh
Zeta Diesel
Rs. 7.84 lakh
Alpha Diesel
Rs. 8.53 lakh
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें