हाल ही में 3 प्रीमियम बाइक्स लांच करने के बाद अब हीरो मोटोकॉर्प अपने नए स्कूटर Pleasure को भारत में लांच करने की तैयारी में है। कंपनी 13 मई को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट नए Pleasure लांच करेगी। यह स्कूटर खासतौर पर गर्ल्स के लिए ही बनाया गया है और काफी लम्बे समय से मार्किट बिक रहा है। लेकिन यह अपने नए अवतार में दस्तक देगा। अभी हाल ही में नए Pleasure को एक विज्ञापन शूट के दौरान देखा गया, खास बात यह है कि इस प्रोडक्ट की ब्रांड एम्बेस्डर और एक्टर Alia Bhatt भी इस शूट के दौरान नजर आई, यानी इस नए स्कूटर की सबसे पहले राइड तो Alia Bhatt ने ही की है। चलिए जानते हैं इस नए स्कूटर में इस बार क्या कुछ नया और खास देखने को मिलेगा।