फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG Hector एसयूवी में मिलेगी ‘स्मार्ट’ चाबी, पेट्रोल पंप-टोल टैक्स पर ‘खुद’ चुकाएगी पैसे

Wed, 27 Mar 2019 04:14 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
MG-Hector india launch
एमजी मोटर्स की एसयूवी हेक्टर की लान्चिंग इस साल जून में होनी है। एमजी मोटर्स की यह पहली एसयूवी होगी। वहीं कंपनी बाद में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी लेकर आएगी। हेक्टर में कई ऐसे फीचर होंगे, जो इस सेगमेंट में पहली बार मिलेंगे। हेक्टर का मुकाबला टाटा हैरियर, जीप कंपास और महिन्द्रा एक्सयूवी 500 से है। जानते हैं एमजी हेक्टर की 10 खूबियों के बारे में...
विज्ञापन

भारत में पहले से ही हैं 500 एमजी कारें

2 of 11
MG Magnette 1956
एमजी मोरस को 1924 में शुरू किया गया था और एमजी का पूरा नाम है मोरिस गैराजेज। यूके में शुरू हुई 95 साल पुरानी एमजी कंपनी क्लासिक स्पोर्ट्स कारें और कैब्रियोलेट्स बनाती है। बाद में 2000 में एमजी को चीन की कंपनी SAIC मोटर कारपोरेशन (शंघाई ऑटोमोटिव इंडस्ट्री कारपोरेशन) ने खरीद लिया।

वहीं भारत में एमजी मोटर्स के पहले से ही 500 ग्राहक हैं, जिनके पास क्लासिक एमजी कारें हैं। लेकिन एमजी भारत में आधिकारिक तौर पर एंट्री जून, 2019 में ही करेगी। एमजी मोटर ने जनकल मोटर्स की हलोल में मौजूद फैक्ट्री को 2000 करोड़ में खरीदकर अपने ऑपरेशंस शुरू किए। एमजी की फैक्ट्री को अक्टूबर, 2017 में शुरू किया गया। शुरूआत में प्लांट में हर साल 80 हजार हेक्टर एसयूवी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

कैसे रखा गया नाम

3 of 11
Hawker Hector
ब्रिटिश एमजी के मुताबिक हेक्टर नाम रखने के पीछे दो मुख्य हैं। पहली वजह है कि ब्रिटिश रॉयल आर्मी 1930 दशक के दौरान एक बाइप्लेन इस्तेमाल करती थी, जिसका नाम हॉकर हेक्टर था। इनका इस्तेमाल 1940 में फ्रांस के खिलाफ युद्ध में किया गया था। जबकि दूसरी वजह है कि ट्रॉय के राजकुमार नाम हेक्टर था, जिसने ट्रॉजन के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी।

Baojun 530 से है मिलती-जुलती

4 of 11
Baojun 530 SUV
2019 हेक्टर एसयूवी को चीन की प्रसिद्ध एसयूवी Baojun 530 के प्लेटफार्म पर बनाया गया है। दिखने में हेक्टर बिल्कुल Baojun 530 जैसी दिखती है। बस केवल बैज का ही अंतर दिखाई देता है।
विज्ञापन

कीमत 15 से 20 लाख रुपये

5 of 11
Mg Hector suv chennai
वहीं खबरें हैं नई एमजी हेक्टर की कीमत टाटा हैरियर, ह्यूंदै टूसों और महिन्द्रा एक्सयूवी 500 के आसपास ही होगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि हेक्टर की कीमत 15 से 20 लाख रुपये के आसपास होगी।
विज्ञापन

जीप कंपास, हैरियर से लंबी और चौड़ी

6 of 11
MG-Hector suv rear
एमजी हेक्टर इस सेगमेंट सबसे लंबी एसयूवी होगी। इसकी लंबाई और व्हीलबेस जीप कंपास, ह्यूंदै टूसों, टाटा हैरियर से ज्यादा है।
          
  Baojun 530 Jeep Compass Tata Harrier Mahindra XUV500 Hyundai Tucson
Length 4,655mm 4,395mm 4,598mm 4,585mm 4,475mm
Width 1,835mm 1,818mm 1,894mm 1,890mm 1,850mm
Height 1,760mm 1,640mm 1,706mm 1,785mm 1,660mm
Wheelbase 2,750mm 2,636mm 2,741mm 2,700mm 2,670mm
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल दोनों में मिलेगी

7 of 11
MG-Hector side view india
एमजी हेक्टर में फिएट का 2.0 मल्टीजेट डीजल इंजन होगा, जो जीप कंपास में मिलता है। वहीं इसमें 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी मिलेगा। दोनों ही इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड डीसीटी डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएंगे।
 
  Diesel (Jeep Compass) Petrol (Baojun 530)
Engine 2.0-litre Diesel 1.5-litre Turbo Petrol
Power 173PS 150PS
Torque 350Nm 230Nm
Transmission 6-speed MT 6-speed MT/ 8 step CVT

होगी पहली फीचर रिच एसयूवी

8 of 11
MG Hector Interior

जीप कंपास, टूसों और हैरियर के मुकाबले हेक्टर में कई नए फीचर होंगे, जो इस सेगमेंट में पहली बार मिलेंगे। भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में 10.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा होगा। वहीं हेक्टर के हाल ही में रिलीज वीडियो में हेक्टर में पैनोरैमिक सनरूफ भी देखी गई है। हालांकि जीप कंपास और टूसों में भी पैनोरैमिक सनरुफ के साथ आती हैं, लेकिन उनकी कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा है।

 

इंटरनेट टेक्नोलॉजी वाली कार

9 of 11
MG Motors SUV HS

एमजी में बिल्ट-इन इंटरनेट टेलिफोनी का फीचर होगा। चीन की SAIC की सब्सिडियरी Roewe RX5 में यूनिक आईडडी के साथ तेल खरीदने के लिए इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट फीचर मिलता है। इसके अलावा पार्किंग, रिपेयर, मैंटिनेंस, जैसे फीचर भी इंटरनेट से कनेक्ट होंगे। इंफोटेनमेंट यूनिट में वॉयस असिस्टेंट, नेविगेशन, ऑडियो प्लेबैक, फोन कॉलिंग और मौसम की जानकारी जैसे फीचर होंगे। वहीं हेक्टर में वॉल्वो की तरह स्मार्ट एक्सेस की होगी, जो स्मार्टफोन एप के साथ मिलेगी। इसे फोन में इंस्टाल किया जा सकेगा।      

 

आएगी 7 सीटर हेक्टर भी

10 of 11
Baojun 530 SUV 7 seater
जून में जब हेक्टर लान्च होगी, तब यह 5 सीटर में आएगी, लेकिन बाद में इसका 7  सीटर वर्जन भी लान्च किया जा सकता है। वही Baojun 530 को भी बाद में 7 सीटर ऑप्शन के साथ लान्च किया गया। हेक्टर का 7 सीटर वर्जन भी दिखने में Baojun 530 जैसा होगा। वहीं टाटा भी अपनी एसयूवी हैरियर का 7 सीटर वर्जन लान्च करेगी।  
विज्ञापन

50 से ज्यादा शोरूम

11 of 11
MG-Hector suv rear
हेक्टर की लॉन्चिंग के दौरान कंपनी तकरीबन 50 डीलरशिप और सर्विससेंटर खोलेगी। वहीं एमजी मोटर्स गुरुग्राम में खास कंपनी डीलरशिप खोलेगी, जहां ब्रांड के बारे में ज्यादा जानकारी ली जा सकेगी। कंपनी पहली ही पंजाब के चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना और अमृतसर में 4 डीलरशिप खोल चुकी है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें