ऑटो एक्सपो 2023 में Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने Altroz iCNG (अल्ट्रोज आईसीएनजी) वैरिएंट को पेश किया है, जो Altroz Racer (अल्ट्रोज रेसर) परफॉर्मेंस वैरिएंट के साथ स्टेज साझा कर रही है। नई Tata Altroz iCNG को इस साल के आखिर में लॉन्च किए जाने की संभावना है। खास बात यह है कि Tata Altroz iCNG ब्रांड की नई ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ आती है, जो बूट में कार्गो स्पेस को ऑप्टिमाइज करती है।
विज्ञापन
2 of 7
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023
- फोटो : Amar Ujala
लुक और डिजाइन
Tata Altroz CNG वैरिएंट ज्यादातर हिस्सों में अल्ट्रोज के स्टैंडर्ड मॉडल के जैसा ही दिखता है। यह फुल फीचर्स के साथ टॉप वैरिएंट्स में भी उपलब्ध है। कंपनी ने स्पेयर व्हील को पूरी तरह से हटा दिया है और इसके बजाय दो छोटे सीएनजी टैंकों को एडजस्ट करने के लिए बूट स्पेस पर फिर से काम किया है।
विज्ञापन
3 of 7
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023
- फोटो : Amar Ujala
बड़ा बूट स्पेस
सीएनजी टैंक को नीचे और फ्लैट सतह पर रखा गया है, जिससे बूट स्पेस का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि सीएनजी टैंक बड़े करीने से रखे गए हैं। जिससे यूजर्स को इस्तेमाल करने लायक कार्गो क्षमता के लिए बूट स्पेस से कोई बड़ा समझौता नहीं करना पड़ता है।
4 of 7
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023
- फोटो : Amar Ujala
इंजन पावर
टाटा मोटर्स ने Altroz CNG मॉडल के इंजन स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। लेकिन मॉडल के 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आने की उम्मीद है जो टियागो और टिगोर सीएनजी वर्जन में भी इस्तेमाल किए गए हैं। यह इंजन स्टैंडर्ड तौर पर 84.82 bhp का पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
5 of 7
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023
- फोटो : Amar Ujala
फीचर्स
लेकिन iCNG वर्जन में इसे 73 bhp का पावर और 95 Nm टॉर्क जेनरेट करने के लिए अलग किया गया है। Altroz iCNG में भी वही फीचर्स मिलने की उम्मीद है जो स्टैंडर्ड मॉडल में दिए गए हैं। इसके साथ ही सीएनजी मॉडल के कई वैरिएंट्स में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
6 of 7
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023
- फोटो : Amar Ujala
बंद होगा डीजल वैरिएंट!
ध्यान देने वाली बात यह है कि Altroz iCNG को ऐसे समय में शोकेस किया गया है, जब टाटा मोटर्स के बाजार में Altroz डीजल वैरिएंट को बंद करने की अफवाह है। आगामी उत्सर्जन मानदंडों ने Altroz डीजल और यहां तक कि Hyundai i20 डीजल जैसे मॉडलों के लिए बाजार में बने रहना मुश्किल बना दिया है।
Tata Altroz iCNG at Auto Expo 2023
- फोटो : Amar Ujala
लॉन्च डिटेल्स
अल्ट्रोज पर ज्यादा किलोमीटर की दूरी तय करने के इच्छुक यूजर्स के लिए सीएनजी वर्जन डीजल की तुलना में एक व्यवहारिक ऑप्शन हो सकता है। टाटा ने अभी तक Altroz iCNG के लॉन्च डिटेल्स का एलान नहीं किया है। लेकिन मॉडल के इस साल की पहली छमाही में आने की उम्मीद है।