देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने ग्रेटर नोएडा में चल रहे 15वें Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो) में Sub-Compact SUV (सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी) सेगमेंट में अपनी लोकप्रिय कार Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया। इस कार में कई बदलाव देखने को मिले हैं। खास बात यह है कि नई विटारा ब्रेजा पेट्रोल इंजन के साथ आएगी और इसमें कई नए फीचर मिलेंगे। आइए जानते हैं इस कार के बारे में 10 बड़ी बातें।
विज्ञापन
2 of 11
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift
- फोटो : social media
Maruti Suzuki Vitara Brezza सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में बहुत लोकप्रिय कार है। कंपनी ने नई Vitara Brezza की बुकिंग भी शुरू कर दी है। लगभग पांच लाख की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी मौजूदा ब्रेजा को 2016 के ऑटो एक्सपो में 1.3 लीटर डीजल इंजन के साथ उतारा था।
विज्ञापन
3 of 11
Maruti Vitara Brezza 2020-Front
- फोटो : Social Media
नया लुक और डिजाइन
Maruti Suzuki Vitara Brezza फेसलिफ्ट मॉडल को नया लुक देने के लिए कंपनी ने इसमें नई क्रोम ग्रिल, नए प्रोजेक्टर्स हेडलैंप्स के साथ LED DRLs लाइट स्ट्रिप, नया बंपर, दिए गए हैं। साथ फॉग लैंप्स पर सिल्वर स्किड प्लेट्स लगी हैं। रिअर में एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। इसके साथ ही कार में 16 इंच ड्यूल टोन डायमंड कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जिससे कार पहले से ज्यादा बोल्ड लगती है। इसके साथ ही नई ब्रेजा में डुअल टोन पेंट स्कीम, ब्लैक रूफ के साथ कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं।
4 of 11
Maruti Vitara Brezza 2020 Interior
- फोटो : Social Media
नया इंटीरियर
मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट के इंटीरियर की बात करें तो इसके केबिन में 7-इंच का नया स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसकी खास बात यह है कि इंफोटेनमेंट सिस्टम में चालक की आवाज पहचाने वाला वॉयस रिकॉग्निशन सिस्टम है। यह लाइव ट्रैफिक अपडेट, वीइकल अलर्ट और क्यूरेटेड ऑनलाइन कॉन्टेंट भी उपलब्ध कराता है। साथ ही इन्फोटेनमेंट सिस्टम एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को भी सपॉर्ट करता है।
विज्ञापन
5 of 11
Maruti Vitara Brezza Katana
- फोटो : Team-BHP
गियरबॉक्स
नई ब्रेजा दो गियरबॉक्स ऑप्शन 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर के साथ आएगी। इसमें एएमटी का फीचर नहीं होगा। पुरानी ब्रेजा 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी के साथ आएगी। नया इंजन पहले ही सियाज, अर्टिगा और XL6 के साथ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 11
Maruti Vitara Brezza 2020
- फोटो : Social Media
नया इंजन
पहली बार ब्रेजा को पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है। मारुति की बेस्ट सेलर एसयूवी मॆं 1.3 लीटर फिएट मल्टीजेट टर्बो डीजल इंजन की जगह 1.5 लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसमें टर्बो का फीचर नहीं होगा। यह इंजन बीएस6 उत्सर्जन मानकों वाला होगा और माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगा। जिसमें मोटर के साथ एक अतिरिक्त बैटरी लगी होती है, जो एक्स्ट्रा टॉर्क देती है। यह 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 104 पीएस की पावर और 103 एनएम का टॉर्क देता है।
विज्ञापन
7 of 11
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift
- फोटो : social media
डायमेंशन
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift की लंबाई 3995 mm, चौड़ाई 1790 mm, ऊंचाई 1640 mmहै। वहीं इस कार का व्हीलबेस 2500 mm है।
8 of 11
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift
- फोटो : social media
कलर ऑप्शन
नई ब्रेजा मोटनो टोन के साथ डुअल टोन कलर ऑप्शंस में भी मिलेगी। नई ब्रेजा तीन रंगों में के साथ आएगी। यह कार अब सिजलिंग रेड, टॉर्क ब्लू और ग्रेनाइट ग्रे रंगों के विकल्प में उपलब्ध है।
9 of 11
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift
- फोटो : social media
माइलेज
Maruti Suzuki के मुताबिक नई ब्रेजा का माइलेज मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 17.03 किलोमीटर प्रति लीटर है। स्मार्ट हाइब्रिड के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में नई ब्रेजा का इंजन 18.76 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।
10 of 11
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift
- फोटो : social media
कीमत
नई ब्रेजा की शुरुआती कीमत 7 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। कम कीमत होने की वजह से नई ब्रेजा ह्यूंदै वेन्यू और टाटा नेक्सन को टक्कर देगी।
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift
- फोटो : social media
2021 में आएगा डीजल इंजन
वहीं इसे फिलहाल पेट्रोल में ही उतारा जाएगा। कंपनी 2021 तक इसमें डीजल इंजन भी दे सकती है। इस इंजन को इन-हाउस डेवलप किया जा रहा है। 1.5 लीटर का डीजल इंजन बीएस6 मानक वाला होगा और टर्बो फीचर के साथ आएगा।