फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2020 में पहुंचे लोगों को दीवाना बना रही हैं ये चमचमाती Vintage कारें

Sat, 08 Feb 2020 07:40 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Auto Expo 2020 Vintage Car - फोटो : Amar Ujala
Auto Expo 2020 में अब तक आपने कई नई कारों, बाइक्स, स्कूटर्स, साइकिल्स, बस, ट्रक्स से लेकर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स तक को लॉन्च या पेश होते हुए देखा है, लेकिन अब हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको काफी पसंद आएगी। हम बात कर रहे हैं देश के सबसे बड़े मोटर-शो में शोकेस की गई विंटेज कारों की। दरअसल इन दिनों लोगों की भारी भीड़ ऑटो एक्सपो में लगे विंटेज कारों को देखने के लिए उमड़ रही है। इन कारों को देखने के बाद अब अंदाजा लगा सकेंगे कि कैसे कुछ कारें सालों पुरानी यादों और लाइफ-स्टाइल को खुद में संजो लेती हैं। ऐसे में अगर आप भी Vintage Cars के दीवाने हैं, तो अपने सीट बेल्ट को बांध लें और चलें हमारे साथ इस खास सफर पर, तो डालते हैं Auto Expo 2020 में सुर्खियां बटोर रही इन विटेंज कारों पर एक नजर,
विज्ञापन

2 of 4
MG AGA-1958 - फोटो : Amar Ujala

MG AGA-1958

MG कंपनी ने इस विंटेज कार को 1958 में लांच किया था। 1600 सीसी इंजन वाली यह गाड़ी बतौर स्पोर्ट्स कार आई थी। हालांकि, बाद में इसे क्लासिक मॉर्डन लुक दिया गया।
विज्ञापन

3 of 4
Skoda Superb OHV - फोटो : Amar Ujala

Skoda Superb OHV 

Skoda ने अपनी विंटेज कार Superb OHV को Auto Expo 2020 में शोकेस किया है। कंपनी ने यह कार 1948 में लांच की थी। इसमें छह सिलेंडर वाला फोर स्ट्रोक इंजन दिया गया है। इसमें 3137 सीसी का इंजन दिया है। इसका कुल वजन 1940 किलोग्राम है। देखने में यह कार बहुत शानदार लगती है।
विज्ञापन

4 of 4
MG GT - फोटो : Amar Ujala

MG GT

MG Motors ने MG GT के नाम से विंटेज कार को शोकेस किया है। कंपनी की यह कार 1924 में लांच की गई थी। इसे कंपनी ने दोबारा से विजुअल अपडेट के साथ Auto Expo 2020 में पेश किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें