मारुति डिजायर जनवरी 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। वहीं डिजायर अकेली ऐसी कार है जो बेस्ट सेलिंग चार्ट में टॉप-5 में रही है। ऑटो सेक्टर के संगठन सियाम की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक टॉप-25 गाड़ियों की लिस्ट में अकेले मारुति सुजुकी की 10 गाड़ियां शामिल हैं। आईए जानते हैं जनवरी महीने में बिक्री के मामले में टॉप पर गाड़ियों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 6
Maruti Dzire
ये रहीं सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां
Maruti Dzire की जनवरी महीने में 22,406 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि जनवरी 2019 में यह आंकड़ा 19,073 यूनिट्स का था।
मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो की बात करें, तो जनवरी 2020 में 20,485 यूनिट्स बिकीं, जबकि जनवरी 2019 में यह संख्या 16,717 यूनिट था।
मारुति स्विफ्ट की जनवरी में 19,981 यूनिट्स बिकीं, जबकि जनवरी 2019 में 18,795 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
मारुति ऑल्टो की जनवरी 2020 में 18,914 यूनिट बिकीं, जो जनवरी 2019 में 23,360 यूनिट्स था।
मारुति वैगन आर की जनवरी 2019 में 10,038 यूनिट बिकी थीं, वहीं इस साल जनवरी 2020 में बढ़ कर 15,232 यूनिट हो गया।
विज्ञापन
3 of 6
Auto Expo 2020 Kia Seltos
- फोटो : PTI
6. किआ सेल्टोस को पिछले साल ही लॉन्च किया गया था। इसकी बिक्री लगातार बढ़ रही है। जनवरी 2020 में अकेले इस कार की 15,000 यूनिट बिकीं।
7. मारुति इको को कंपनी ने हाल ही बीएस6 इंजन के साथ अपडेट किया है। जिसके बाद इसकी बिक्री में उछाल आया है। इको की जनवरी 2020 में 12,324 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल जनवरी में 9,063 यूनिट था।
8. मारुति की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी मारुति ब्रेजा की 10,134 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल जनवरी 2019 में यह 13,172 यूनिट था। वहीं हाल ही में मारुति ने ब्रेजा को नए पेट्रोल इंजन के साथ अपडेट किया है।
9. ह्यूंदै ग्रैंड i10 की जनवरी 2020 में 8,774 यूनिट्स बिकीं, जबकि जनवरी 2019 में यह 10,285 यूनिट था।
10. ह्यूंदै i20 प्रीमियम हैचबैक का मुकाबला मारुति की बलेनो और नई टाटा अल्ट्रोज से है। आई20 की पिछले महीने जनवरी 2020 में 8,137 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल जनवरी 2019 में 11,749 यूनिट थी।
4 of 6
Auto Expo 2020 Shahrukh Khan Presenting Hyundai Creta Second Generation
- फोटो : Hyundai
11. महिंद्रा बोलेरो गांव-देहात की सड़कों की शान है। हालांकि बोलेरो की बिक्री थोड़ी बहुत घटी है। बोलेरो की जनवरी 2020 में 7,233 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो जनवरी 2019 में 7998 यूनिट था।
12. वहीं मारुति की पिछले साल लॉन्च एंट्री लेवल मिनी एमपीवी कार एस-प्रेसो की जनवरी 2020 में 6,971 यूनिट्स की बिक्री हुई।
13. हाल ही में सेकंड जेनरेशन ह्यूंदै क्रेटा लॉन्च हुई है। वहीं क्रेटा की बिक्री में भी गिरावट आई है। क्रेटा का बिक्री 33.10 फीसदी गिरी है। जनवरी 2020 में 6,900 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि जनवरी 2019 में यह संख्या 10,314 यूनिट था।
14. सब-कॉम्पैक्ट ह्यूंदै वेन्यू की बात करें, तो जनवरी 2020 में 6,733 यूनिट्स की बिक्री हुई।
15. Hyundai Xcent / Aura को हाल ही में लॉन्च किया गया है। सब4-मीटर सेडान में इसका मुकाबला मारुति डिजायर और होंडा अमेज से है। पिछले साल जनवरी में मात्र 2,121 यूनिट की बिक्री हुई थी, जबकि इस साल जनवरी में इसकी संख्या बढ़ कर 6691 यूनिट्स तक पहुंच गई।
विज्ञापन
5 of 6
Maruti Suzuki Ertiga 2019
16. मारुति सिलेरियो की बिक्री में 32.34 फीसदी की गिरावट आई है। जनवरी 2019 में यह संख्या 9,217 यूनिट की थी, जो जनवरी 2020 में घट कर 6,236 यूनिट्स तक पहुंच गई।
महिंद्रा स्कॉर्पियो की बात करें, तो नई पीढ़ी की स्कॉर्पियो इस साल लॉन्च की जा सकती है। जनवरी 2020 में 5,316 स्कॉर्पियो की बिक्री हुई, जो जनवरी 2019 में 4,882 यूनिट थी।
17. मारुति अर्टिगा की बिक्री में भी गिरावट आई है। अर्टिगा की बिक्री 21.33 फीसदी घटी है। जनवरी 2020 में मात्र 4997 गाड़ियां बिकीं, जो पिछले साल जनवरी में 6,352 यूनिट थी।
18. टाटा अल्ट्रोज ने लॉन्चिंग के साथ ही कमाल कर दिया है। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की यह कार पिछले महीने जनवरी में ही लॉन्च हुई थी, लेकिन इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो गई थी। जनवरी 2020 में ही इसकी 4,505 यूनिट्स की बिक्री हुई।
19. टाटा टियागो को कंपनी ने हाल ही में फेसलिफ्ट किया है। पिछले साल के मुकाबले हैचबैक कार टियागो की बिक्री में भी 46.36 फीसदी की गिरावट हुई है। जनवरी 2020 में 4313 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो जनवरी 2019 में 8,041 यूनिट था।
20. सब-4मीटर सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट में रेनो ट्राइबर सबकी फेवरिट कार बनती जा रही है। 6-7सीटर रेनो ट्राइबर की जनवरी 2020 में 4,119 यूनिट्स की बिक्री हुई।
21. फोर्ड इकोस्पोर्ट को हाल ही में बीएस6 इंजन के साथ अपडेट किया गया है। इकोस्पोर्ट की जनवरी 2020 में 3852 यूनिट बिकीं, जो जनवरी 2019 में 4,510 यूनिट थी।
22. ह्यूंदै सैंट्रो की बिक्री की लगातार घट रही है। जनवरी 2019 में सैंट्रो की 8,000 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जो इस साल जनवरी में घट कर 3,671 यूनिट्स तक पहुंच गई।
23. टाटा नेक्सन को हाल ही में बीएस6 इंजन के साथ फेसलिफ्ट किया गया है। नई नेक्सन में कई शानदार फीचर दिए हैं। नेक्सन की बिक्री में भी 33.62 फीसदी की गिरावट आई है। 24. जनवरी 2020 में नेक्सन की 3,382 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल जनवरी में यह संख्या 5,095 यूनिट थी।
25. इस लिस्ट में सबसे आखिरी में महिंद्रा XUV300 सबसे आखिरी पायदान पर रही। महिंद्रा ने हाल ही में इस एसयूवी के पेट्रोल इंजन को बीएस6 में अपडेट किया है। पिछले साल 14 फरवरी को इसे लॉन्च किया गया था। लेकिन इस साल जनवरी 2020 में इसकी 3,360 यूनिट्स की बिक्री हुई।