फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2020 Live: MG Hector Plus से उठा पर्दा, जानें कीमत और फीचर्स के बारे में

Thu, 06 Feb 2020 06:07 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Auto Expo 2020 MG Hector Plus - फोटो : AmarUjala
ऑटो एक्सपो के दूसरे दिन चीनी SAIC के अधिग्रहण वाली कंपनी MG Motor ने अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी MG Hector ज्याद स्पेशियस वर्जन Hector Plus को लॉन्च किया। नई हेक्टर प्लस छह और सात सीटर ऑप्शन के साथ आएगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
Auto Expo 2020 MG Hector Plus-1 - फोटो : Social Media

6-7 सीटर

एमजी मोटर का दावा है कि नई हेक्टर पहले से ज्यादा स्पेशियस होगी और कस्टमाइजेबल (2+2+2/2+3+2) सिटिंग ऑप्शन के साथ आएगी। कंपनी का कहना है कि नई हेक्टर की बिक्री इसी साल दूसरी छमाही से शुरू होगी। कंपनी ने मौजूदा हेक्टर के मुकाबले लंबाई में 40 एमएम की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन

3 of 5
Auto Expo 2020 MG Hector Plus-2 - फोटो : Social Media

नए फीचर्स

हेक्टर प्लस में पहले के मुकाबले नया इंटीरियर और एक्सटीरियर को मिलेगा ही साथ ही नए हेडलैंप्स, फ्रंट लैंप्स, बंपर्स, रिअर टेललाइट डिजाइन और रिवाइज्ड स्किड फ्रंट मिलेगा। कंपनी के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव चाबा का कहना है कि ऑटो एक्सपो 2020 में एमजी प्रोडक्ट्स को दर्शकों की तरफ से काफी सराहा गया है।

4 of 5
Auto Expo 2020 MG Hector Plus-3 - फोटो : Social Media

हेक्टर का ही पावरट्रेन

हेक्टर प्लस में रेगुलर हेक्टर का ही पावरट्रेन मिलेगा। इसमें 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। साथ ही 2.0 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा। 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलेगा, साथ ही 6-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी फीचर होगा। पेट्रोल इंजन 143 एचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं डीजल इंजन 170 एचपी की पावर के साथ 350 एनएम का टॉर्क देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Auto Expo 2020 MG Hector Plus-4 - फोटो : Social Media

बुकिंग जल्द शुरू

एमजी हेक्टर प्लस का प्रोडक्शन हलोल प्लांट में पहले ही शुरू हो चुका है। वहीं बुकिंग भी जल्द ही शुरू की जाएगी। हेक्टर प्लस की टक्कर टाटा की ग्रेविटास (हैरियर 7-सीटर) से होगी। ग्रेविटास को इस साल के मध्य में लॉन्च किया जाएगा। वहीं यह XUV500 से भी मुकाबला करेगी। नई हेक्टर प्लस की एक्स-शोरूम कीमत 12.73 लाख रुपये से 17.43 लाख रुपये के बीच होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें