Car Showroom
- फोटो : AI
त्योहारों का समय क्यों है अहम
भारत में ओणम, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि और दिवाली जैसे त्योहारों पर सालाना कार और दोपहिया गाड़ियों की बड़ी बिक्री होती है। इसी मांग को पूरा करने के लिए डीलरों ने पहले से ही गाड़ियों का स्टॉक तैयार कर लिया है।
लेकिन जीएसटी काउंसिल की बैठक 3-4 सितंबर को तय है। ग्राहक इस उम्मीद में खरीदारी टाल रहे हैं कि नई टैक्स दरों के लागू होने के बाद गाड़ियों की कीमतें घट जाएंगी।
फाडा ने बताया, "ग्राहक सीधे-सीधे डीलरों से नई जीएसटी दरों के बारे में पूछ रहे हैं और अपनी खरीदारी टाल रहे हैं। अगर सुधार जल्दी लागू नहीं हुआ तो पूरा त्योहारों का सीजन सिर्फ दिवाली तक सिमट जाएगा।"
यह भी पढ़ें - 2025 Indian Scout: भारत में लॉन्च हुई 2025 इंडियन स्काउट सीरीज, जानें कीमत और फीचर्स