फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Audi Q7 2022: नई ऑडी Q7 फेसलिफ्ट एसयूवी का उत्पादन स्थानीय रूप से शुरू, जनवरी 2022 में होगी लॉन्च, जानें फीचर्स

Sat, 11 Dec 2021 01:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Audi India (ऑडी इंडिया) ने औरंगाबाद में SAVWIPL मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में नई Q7 फेसलिफ्ट कार का स्थानीय रूप से उत्पादन शुरू कर दिया है। 2022 Audi Q7 facelift (2022 ऑडी क्यू7 फेसलिफ्ट) अगले साल जनवरी में लॉन्च होने वाली है।
विज्ञापन
1 of 5
2022 Audi Q7 Facelift - फोटो : Audi India
Audi India (ऑडी इंडिया) ने औरंगाबाद में SAVWIPL मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में नई Q7 फेसलिफ्ट कार का स्थानीय रूप से उत्पादन शुरू कर दिया है। 2022 Audi Q7 facelift (2022 ऑडी क्यू7 फेसलिफ्ट) अगले साल जनवरी में लॉन्च होने वाली है। अप्रैल 2020 में नए बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के लागू होने के बाद पिछले मॉडल को बंद कर दिया गया था।

इंजन और पावर
2022 Audi Q7 के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसमें कई नए फीचर्स भी शामिल किए हैं। नया मॉडल सिर्फ पेट्रोल वर्जन में पेश किया जाएगा। इसमें 3.0-लीटर, टर्बोचार्ज्ड V6 पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है जो 340 PS का पावर और 500 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
2022 Audi Q7 Facelift - फोटो : Audi
ट्रांसमिशन
क्वाट्रो एडब्ल्यूडी सिस्टम के जरिए सभी-4 पहियों को पावर देने वाला 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलेगा। एंट्री-लेवल वेरिएंट में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो Skoda Kodiaq और VW Tiguan में इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 190 bhp का पावर और 320Nm का टार्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन

3 of 5
2022 Audi Q7 Facelift - फोटो : Audi
लुक और स्टाइल
लुक और डिजाइन की बात करें तो, एसयूवी में एक बड़ा ऑक्टागॉनल ग्रिल, इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप, पूरी बॉडी में बड़े प्लास्टिक क्लैडिंग, एलईडी टेल-लाइट और क्रोम ट्रीमटमेंट दिया गया है। 

4 of 5
2022 Audi Q7 Facelift - फोटो : Audi
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, एसयूवी में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल के लिए 8.6-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले और 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इस 7-सीटर एसयूवी की लंबाई 5,063 mm, चौड़ाई 1,970 mm, ऊंचाई 1,741 mm है और इसका व्हीलबेस 2,995 mm होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2022 Audi Q7 Facelift - फोटो : Audi
कीमत और मुकाबला
हालांकि 2022 Audi Q7 facelift एसयूवी की कीमत का खुलासा इसकी लॉन्चिंग के साथ अगले साल जनवरी में ही होगा। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये तय की जा सकती है। लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में नई Q7 का मुकाबला Mercedes-Benz GLE (मर्सिडीज-बेंज GLE), BMW X5 (बीएमडब्ल्यू X5) और Volvo XC90 (वोल्वो XC90) जैसी कारों से होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें