Audi E-tron back
डाइमेंशंस की बात करें, तो ऑडी ई-ट्रॉन एसयूवी की लंबाई 4901 एमएम, चौड़ाई 1935 एमएम और ऊंचाई 1616 एमएम है। ऑडी रेंज की तरह इसमें भी जबरदस्त केबिन स्पेस दिया दिया गया है। इसका व्हीलबेस 2928 एमएम है, जिसके चलते इसमें 5 लोग बेहद आराम से बैठ सकते हैं। इसकी लगेज कैपेसिटी 660 लीटर की है, वहीं इसमें फ्रंट में 60 लीटर का अतिरिक्कत स्पेस दिया गया है, जिसमें टूल्स, चार्जर और फर्स्ट एड किट वगैरहा रखे जा सकते हैं।