Fastag
- फोटो : Adobe Stock
स्टेट हाईवे पर अलग पास की जरूरत है या नहीं?
कई लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या अब स्टेट हाईवे पर यात्रा करने के लिए अलग पास बनवाना पड़ेगा, क्योंकि वार्षिक पास वहां काम नहीं करेगा। तो इसका जवाब है - नहीं। इसके लिए अलग से कोई पास लेने की जरूरत नहीं है।
दरअसल, वार्षिक पास सीधे आपके गाड़ी में लगे फास्टैग से जुड़ा रहेगा। यानी अगर आप एनएचएआई के हाईवे पर चलेंगे तो वहां वार्षिक पास लागू होगा और टोल नहीं कटेगा। लेकिन जैसे ही आप स्टेट हाईवे पर आएंगे, वहां का टोल आपके सामान्य फास्टैग बैलेंस से कटेगा।
यह भी पढ़ें - Lamborghini Fenomeno: लैम्बॉर्गिनी की नई सुपरकार ने तोड़ी स्पीड और पावर की सारी हदें, जानें डिटेल्स