Pininfarina Battista Electric Car
- फोटो : Twitter
हाइपर इलेक्ट्रिक कार Battista
Mahindra and Mahindra बहुत जल्द जर्मनी की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Automobili Pininfarina की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार Battista का उत्पादन शुरू करने वाली है। एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि कंपनी ने इसके लिए फंड जुटाने के विकल्पों पर गौर करना शुरू कर दिया है। Battista एक हाइपर इलेक्ट्रिक कार है। 2019 के जेनेवा ऑटो शो में इस कार के पहले प्रोटोटाइप को प्रदर्शित किया गया था। अब आनंद महिंद्रा ने एक रीट्वीट कर इस बेहद आकर्षक कार की तस्वीरों को साझा किया है।