फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flying Bike: अब बाइक भी उड़ान भरने के लिए तैयार, जानें कितनी होगी कीमत और तमाम खास फीचर्स

Fri, 16 Sep 2022 04:13 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उड़ने वाली कार की तरह ही अब दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक भी सामने आ गई है। अमेरिका के डेट्रॉइट शहर में चल रहे ऑटो शो में इसका डेब्यू हुआ है। कीमत और फीचर्स जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर। 
विज्ञापन
1 of 6
उड़ने वाली बाइक - फोटो : सोशल मीडिया
जापानी कंपनी एयरविन्स ने उड़ने वाली बाइक का सपना सच कर दिखाया है। कई हॉलीवुड फिल्मों में दिखाई गई बाइक की कल्पना अब सच हो रही है। अमेरिका के डेट्रॉइट शहर में चल रहे ऑटो शो में इसका डेब्यू हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

क्या है नाम

2 of 6
उड़ने वाली बाइक - फोटो : सोशल मीडिया
जापान की एयरविन्स कंपनी ने उड़ने वाली बाइक का सपना साकार किया है। इसका नाम एक्स टूरिज्मो रखा गया है। इसे होवरबाइक के तौर पर भी जाना जाता है।
विज्ञापन

कितनी है क्षमता और कीमत

3 of 6
उड़ने वाली बाइक - फोटो : सोशल मीडिया
बाइक की क्षमता की बात करें तो ये 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से 40 मिनट तक उड़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय रुपये में इसकी कीमत करीब छह करोड़ रुपये तक होगी।

क्या है खासियत

4 of 6
उड़ने वाली बाइक - फोटो : सोशल मीडिया
एक्स टूरिज्मो बाइक की खासियत इसका शानदार लुक है। इसे स्पोर्ट्स बाइक जैसा लुक दिया गया है लेकिन ड्राइवर के लिए यह बेहद आरामदायक होगी। मौजूदा मॉडल पेट्रोल से चलता है बाइक है।
विज्ञापन

खास है कंपनी का प्लान

5 of 6
उड़ने वाली बाइक - फोटो : सोशल मीडिया
एयरविन्स कंपनी इस बाइक को जापान में बेच रही है और कंपनी का इरादा सिर्फ इसी मॉडल तक सीमित रहने का नहीं है बल्कि भविष्य में इससे भी छोटी बाइक को सामने लाया जा सकता है। कंपनी के फाउंडर के मुताबिक वो अभी एक और प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जिसमें एक और छोटे इलेक्ट्रिक मॉडल को तैयार किया जा रहा है। इस खास प्रोजेक्ट को पूरा करने में करीब दो से तीन साल का समय लग सकता है और कंपनी का नया प्रोडक्ट साल 2025 तक आने की उम्मीद है। इसके साथ ही नया मॉडल मौजूदा मॉडल से सस्ता भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा है एक्सपीरियंस

6 of 6
उड़ने वाली बाइक - फोटो : सोशल मीडिया
डेट्रॉइट ऑटो शो के को-चेयरमैन ने बाइक की सवारी करने के बाद बताया कि होवरबाइक बेहतरीन है और काफी आरामदायक भी है। इसे चलाते हुए उन्हें लग रहा था कि साइंस फिक्शन फिल्मों से इसे सीधा लाया गया है। उन्होंने बताया कि वो एक 15 साल के बच्चे जैसा अनुभव कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें