2020 Honda City RS
- फोटो : For Refernce Only
7-स्पीड सीवीटी में लान्च
होंडा सिटी के आरएस और रेगुलर वैरिएंट में कोई खास अंतर नहीं होगा, माना जा रहा है कि थाईलैंड में लॉन्च हुई सिटी की तरह इसमें आरएस बैजिंग लिखा हुआ होगा। इसके अलावा रेगुलर मॉडल से अलग इसमें ब्लैक हनीकॉम्ब ग्रिल दी जाएगी, साथ ही स्लैटेड फॉग लैंप्स और यूनीक रेड पेंट ऑप्शन दिया जाएगा। रेगुलर होंडा सिटी 15 और 16 इंच अलॉय व्हील्स के साथ आती है, जबकि आरएस वर्जन केवल 16 इंच अलॉय में ही उतारा जा सकता है। माना जा रहा है कि होंडा सिटी के आरएस टर्बो वर्जन को केवल 7-स्पीड सीवीटी में ही उतारा जाएगा। वहीं इसके मुकाबले टर्बो इंजन वाली स्कोडा रैपिड केवल मैनुअल वर्जन में ही आती है।