Royal Enfield Himalayan
- फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Himalayan 450 - 3.05 लाख रुपये
परफॉर्मेंस बाइक के लिए मशहूर वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) की Himalayan 450 (हिमालयन 450) इस समय भारत की सबसे सस्ती मिडलवेट ADV बाइक है। Himalayan 411 के मुकाबले इसमें नया बॉडीवर्क, अपडेटेड फ्रेम और आधुनिक टेक्नोलॉजी दी गई है।
यह 452 cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन से पॉवर लेती है, जो 39.4 bhp और 40 Nm आउटपुट देती है। छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह इंजन बेहतरीन टूरिंग क्षमता प्रदान करता है। इसमें 43 mm USD फोर्क्स, 200 mm ट्रैवल वाला मोनोशॉक, और 21-इंच/17-इंच वायर-स्पोक्ड ट्यूबलेस व्हील्स मिलते हैं, जो कठिन रास्तों के लिए इसे आदर्श बनाते हैं।
यह भी पढ़ें - Bengaluru Traffic: कर्नाटक सरकार की अनोखी योजना, बंगलूरू ट्रैफिक कम करने के लिए कंपनियों को प्रोत्साहन