फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Affordable 4V Bikes: खरीदनी है 4V बाइक, लेकिन बजट है 2 लाख से कम, तो आपके लिए ये 3 ऑप्शन हैं बेस्ट

Mon, 07 Apr 2025 04:38 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पावर और परफॉर्मेंस के लिहाज से 4V बाइक्स बेहतर होती है। इंडियन मार्केट में ये तीन किफायती 4V बाइक्स काफी पॉपुलर हैं।
विज्ञापन
1 of 7
देखें 4V बाइक्स के बेस्ट ऑप्शन - फोटो : अमर उजाला
कई लोग तो कम बजट वाली कम्यूटर बाइक तो खरीदना चाहते हैं, लेकिन उनमें मिलने वाली कम पावर और परफॉर्मेंस उन्हें पसंद नहीं आती। वहीं ज्यादा पावरफुल बाइक्स बजट से बाहर चली जाती है। ऐसे में महंगी बाइक खरीदना ही आखिरी विकल्प बचता है। हालांकि, मार्केट में एक ऐसा बाइक सेगमेंट भी है जो इन तीनों परेशानियों का एक साथ हल कर देता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मार्केट में बिकने वाली 4 वॉल्व (4V) बाइक्स की जिनकी कीमत तो कम होती ही है साथ ही इनमें पॉवर से भी कंप्रोमाइज नहीं करना पड़ता। और तो और इनमें माइलेज भी शानदार मिल जाती है। आइए जानते हैं भारतीय बाजार में बिकने वाली 3 ऐसी 4V बाइक्स के बारे में जिनकी कीमत 2 लाख रुपये से कम है।
विज्ञापन

2 of 7
Hero Xtreme 160R 4V 2024 - फोटो : Hero Motocorp
Hero Xtreme 160R 4V
हीरो की Xtreme 160R 4V लॉन्च के बाद से ही मार्केट में धूम मचा रही है। इस बाइक में स्टाइलिश डिजाइन और बेहतरीन इंजन के साथ आपको वह सभी सेफ्टी फीचर्स मिल जाते हैं जो एक बाइक में होने चाहिए। इस बाइक में 160सीसी का 4 वॉल्व एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है जो 16.9 Ps की मैक्सिमम पॉवर और 14.6Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। बाइक के इंजन को 5 स्पीड गिरबॉक्स से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

3 of 7
2024 Hero Xtreme 160R 4V - फोटो : Hero MotoCorp
फीचर्स की बात करे तो Xtreme 160R 4V अपसाइड डाउन टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन, फुल एलईडी लाइट, आकर्षक बॉडी ग्राफिक्स, वाइड हैंडलबार, फुल डिजिटल डिस्प्ले और ब्लुटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। सेफ्टी के लिहाज से बाइक में दो डिस्क ब्रेक के साथ डुअल चैनल एबीएस दिया गया है। वहीं, इसमें हैजर्ड लाइट और पैनिक ब्रेक अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं जो सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स हैं। Hero Xtreme 160R 4V में तकरीबन 45-46 Kmpl की माइलेज देती है, जो कि एक 160सीसी बाइक के लिहाज से बेहतर है।

4 of 7
Bajaj Pulsar NS160 - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Pulsar NS160
इस लिस्ट में दूसरी 4V बाइक Bajaj Pulsar NS160 है जो कि बाजार में 10 साल से भी ज्यादा समय से मौजूद है। कंपनी ने इतने सालों में इस बाइक में काफी सुधार किए हैं। Bajaj Pulsar NS160 अब डुअल चैनल एबीएस और फुल एलईडी लाइट के साथ आती है। इसके साथ ही बाइक में अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क्स भी मिलने लगे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
Bajaj Pulsar NS160 - फोटो : Bajaj
Bajaj Pulsar NS160 में 160.3 cc का ऑयल-कूल्ड 4 वॉल्व DTS-i इंजन मिलता है जो 17.2 PS की पावर और 14.6 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में कंपनी 5-स्पीड गियरबॉक्स देती है। बाइक में कंपनी पेरिमीटर फ्रेम देती है जो बाजार में उपलब्ध किसी और 160 बाइक में नहीं मिलता। इस फ्रेम के चलते बाइक की हैंडलिंग काफी बेहतरीन बन जाती है।
विज्ञापन

6 of 7
TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : TVS Motor
TVS Apache RTR 160 4V
टीवीएस अपाचे आरटीआर 4V 160सीसी सेगमेंट में सबसे ज्यादा पावर जनरेट करती है। इस बाइक में कंपनी ने 159.7cc का 4 वॉल्व, ऑयल कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया है जो 17.55 PS की मैक्सिमम पावर और 14.73 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। बाइक के इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : TVS
TVS Apache RTR 160 4V के फीचर्स की बात करें, तो यूएसडी फ्रंट फोर्क, 17-इंच अलाय व्हील्स, डुअल चैनल एबीएस, फोन कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर और कई सारे फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें