Honda Motorcycle and Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) (एचएमएसआई) की लोकप्रिय और सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटी एक्टिवा को भारत में लॉन्च हुए 20 साल पूरे हो गए हैं। कंपनी ने इस मौके पर उत्सव मनाने के लिए स्पेशल 20th Anniversary Edition Activa 6G (स्पेशल 20 एनिवर्सरी एडिशन एक्टिवा 6जी) लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक एक्टिवा स्कूटी के देश में दो करोड़ ग्राहक हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Honda Activa 6G
- फोटो : For Representation Only
कीमत
Activa 6G के एनिवर्सरी एडिशन को दो वेरिएंट्स - स्टैंडर्ड और डीलक्स में उतारा गया है। गुरुग्राम में स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 66,816 रुपये और डीलक्स वेरिएंट की कीमत 68,316 रुपये है।
विज्ञापन
3 of 6
Honda Activa 6G
- फोटो : For Representation Only
क्या है नया
एनिवर्सरी एडिशन Activa 6G वेरिएंट को नए मैट मैच्योर ब्राउन कलर में पेश किया गया है। यह रेगुलर एक्टिवा से ज्यादा आकर्षक दिखता है। इस पर 20th एनिवर्सरी लोगो और एक स्पेशल गोल्डन एक्टिवा लोगो मौजूद है। इसके अलावा एक्टिवा के इस खास एडिशन में ब्लैक स्टील व्हील्स दिए गए हैं।
4 of 6
होंडा एक्टिवा 6G
- फोटो : For Representation Only
इंजन
नए वेरिएंट्स के स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। होंडा एक्टिवा 6G में 109.51 cc फैन कूल्ड, 4 स्ट्रोक BS6 इंजन मिलता है। यह इंजन 5.73 kW पावर और 8.79 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। स्कूटर के फ्रंट और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक मिलते हैं। फ्रंट में टेलिस्कोपिक और रियर में 3 स्टेप एडजस्टेबल स्प्रिंग लोडेड हाइड्रॉलिक सस्पेंशन सेटअप मिलता है।
विज्ञापन
5 of 6
Honda Activa 6G
- फोटो : For Representation Only
एडवांस ग्लोबल टेक्नोलॉजी वाली स्कूटी
कंपनी के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ आत्सुशी ओगाता ने कहा कि एक्टिवा का जन्म 20 साल पहले हुआ था, जब होंडा ने भारत के सपनों की ताकत को समझकर अपना पहला मॉडल एक्टिवा पेश किया था। तब से लेकर अब तक हर नई जेनरेशन के साथ होंडा एक्टिवा ने भारतीय ग्राहकों को समय से पहले की ग्लोबल टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराई है।
होंडा एक्टिवा का सफर
होंडा एक्टिवा पहली बार साल 2001 में लॉन्च हुई थी और तब से यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटी में शुमार रही है। बीते करीब 20 वर्षों के दौरान होंडा एक्टिवा की छठवीं पीढ़ी भारतीय बाजार में आ गई है। महीने की बिक्री के मामले में इस स्कूटी ने हीरो स्प्लेंडर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। होंडा एक्टिवा हीरो स्प्लेंडर बाइक के बाद सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटी है।