फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में लॉन्च हुईं ये शानदार बाइक्स और स्कूटर्स, कीमत 47,264 रुपये से शुरू

Sat, 02 May 2020 01:50 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Two Wheelers Launch in Lockdown - फोटो : Amar Ujala
वायरस के कारण जारी लॉकडाउन के चलते ऑटो सेक्टर में उत्पादन बंद है। इस बीच ऑटो कंपनियों ने अपने वाहनों को बेचने के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म का रास्ता चुना है। वहीं अब लॉकडाउन को 3 मई से बढ़कर 17 मई तक कर दिया गया है। इस दौरान कुछ ऑटो कंपनियां लगातार अपने प्रोडक्ट्स लॉन्च करती रहीं। हालांकि इनमें सभी लॉन्चिंग ऑनलाइन ही रही। आइए जानते हैं इस दौरान कौन-कौन से प्रोडक्ट्स लॉन्च हुए...
विज्ञापन

2 of 9
Bajaj Dominar 400

Bajaj Dominar 400 

Bajaj Dominar 400 को  कंपनी ने बीएस6 में अपडेट कर दिया है। यह अपडेट बाइक अब महज एक हजार रुपये महंगी हो गई है। इसका 373.3 सीसी का लिक्विड कूल्ड DOHC सिंगल सिलेंडर इंजन 39.4 एचबीपी और 35 एनएम का टार्क जनरेट करता है। यह स्विपर क्लच के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.91 लाख रुपये है। इस बाइक को लॉकडाउन के बीच ऑनलाइन लॉन्च किया गया है।  
विज्ञापन

3 of 9
Bajaj Avenger Street 160

Bajaj Avenger 160 / 220 

Bajaj Avenger Street 160 और 220 Cruise बीएस6 की कीमतों में लगभग 11 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 160 सीसी का एयर कूल्ड FI मोटर इंजन 14.8 बीएचपी और 13.7 एनएम का टार्क जनरेट करता है। जबकि 220 सीसी का एयर ऑयल-कूल्ड इंजन 18.7 बीएचपी और 17.5 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों ही इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आते हैं।  Bajaj Avenger Street 160 की शुरुआती कीमत 94,893 रुपये है जबकि 220 Cruise की कीमत 1.16 लाख रुपये है।  
    

4 of 9
Bajaj Pulsar 180F

Bajaj Pulsar 180F / 220F 

Bajaj Pulsar 180F और 220F की कीमतों में क्रमश: 11,500 और 9,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। Pulsar 180F मॉडल 178.9 सीसी एयर-कूल्ड इंजन FI मोटर के साथ 16.8 बीएचपी की पावर और 14.52 एनएम का टार्क देता है। वहीं Pulsar 220F 220 सीसी एयर ऑयल कूल्ड इंजन 20.1 बीएचपी की पावर और 18.5 एनएम का टार्क देता है। बजाज पल्सर 180F की शुरुआती कीमत 1.07 लाख रुपये और 220F की शुरुआती कीमत 1.17 लाख रुपये है।   
विज्ञापन

5 of 9
Bajaj Pulsar 125 Neon - फोटो : bajaj auto

Bajaj Pulsar 125 Neon 

बजाज पल्सर के एंट्री-लेवल मॉडल को बीएस6 इंजन में अपडेट किया है। इसके ड्रम और डिस्क वेरिएंट में 6,300 से 7,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसका 124 सीसी का एयर कूल्ड इंजन 12 बीएचपी की पावर और 11 एनएम की टार्क जनरेट करता है। Bajaj Pulsar 125 Neon की शुरुआती कीमत 69,997 रुपये रखी गई है। 
विज्ञापन

6 of 9
Bajaj Platina 110 H-Gear - फोटो : AmarUjala

Bajaj Platina 100 / 110 H Gear 

बीएस6 इंजन वाली Bajaj Platina 100 और 110 H गियर की कीमतों में क्रमश: 6,400 रुपये और 2,200 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 110 एच गियर 5-स्पीड प्लेटिना का 115.45 सीसी इंंजन  8.44 बीएचपी की पावर और 9.81 एनएम का टार्क जनरेट करता है। वहीं दूसरी ओर 4 स्पीड प्लेटिना 100 में 102 सीसी का इंजन 7.7 बीएचपी की पावर और 8.34 का टार्क जनरेट करता है। बजाज प्लेटिना 100 की कीमत  47,264 रुपये और बजाज प्लेटिना 110H की कीमत 59,200 रुपये है। 
 
विज्ञापन

7 of 9
TVS Scooty Pep Plus matte edition - फोटो : Amar Ujala

TVS Scooty Pep Plus

बीएस6 सीवीटी स्कूटी की कीमतें 6,400 से 6,700 रुपये तक बढ़ गई हैं। वहीं इसका 90 सीसी का इंजन सिर्फ 5.0 बीएचपी की पावर और 5.8 एनएम का टार्क उत्पन्न करता है। TVS Scooty Pep Plus की शुरुआती कीमत 51,754 रुपये है। 
 

8 of 9
TVS Radeon - फोटो : Amar Ujala

TVS Radeon 

BS6 TVS Radeon बेस, ड्रम और डिस्क तीन वैरिएंट्स में आती है। इसकी कीमत में 9000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसका 109.7 सीसी का इंजन 8.08 बीएचपी की पावर और 8.7 एनएम की टार्क पैदा करता है। TVS Radeon की शुरुआती कीमत 58,992 रुपये रखी गई है। 
विज्ञापन

9 of 9
Royal Enfield Bullet 350 - फोटो : royal enfield

Royal Enfield Bullet 350  

Royal Enfield Bullet 350 बीएस6 मॉडल की कीमत में  3,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसका 346 सीसी एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन फ्यूल इंजेक्शन के साथ 19.1 बीएचपी की पावर और 28 एनएम का टार्क जनरेट करता है। Royal Enfield Bullet 350 की शुरुआती कीमत 1.21 लाख रुपये है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें