अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने जब 2012 में Tesla Model S (टेस्ला मॉडल एस) पेश किया गया था तो इसने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद वर्ष 2019 में लाई गई इसकी Long Range Plus edition (लॉन्ग रेंज प्लस एडिशन) ने करीब 627 किलोमीटर की रेंज देने की उपलब्धि हासिल की। यह एक ऑल-इलेक्ट्रिक 5-डोर लिफ्टबैक सेडान कार है।
विज्ञापन
2 of 5
Elon Musk with Tesla Cars
- फोटो : Social Media
लेकिन टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का दावा है कि असल में यह कार वास्तविक परिस्थितियों में इससे ज्यादा रेंज दे सकती है, लेकिन US Environment Protection Agency ( EPA), अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी द्वारा किए गए रेंज टेस्ट में थोड़ी लापरवाही की गई जिससे यह आंकड़ा कम हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
Tesla Model S
- फोटो : Tesla
...इसलिए कम हुई रेंज!
रिपोर्ट के मुताबिक मस्क ने कहा है कि EPA ने रेंज टेस्ट के दौरान एक गलती की, उसने वाहन के अंदर कार की चाबियां छोड़ दी और रात भर एक दरवाजा खुला छोड़ दिया। मस्क ने कहा, इसकी वजह से Model S की रेंज लगभग 2 फीसदी तक कम हो गई। उन्होंने कहा, "स्पष्ट रूप से कहा जाए तो, पिछले दो महीनों से Model S की वास्तविक रेंज लगभग 643 किलोमीटर है।"
4 of 5
Tesla Model S
- फोटो : Tesla
कीमत
627 किलोमीटर की रेंज के साथ Model S Long Range Plus एडिशन टेस्ला परिवार में सिंगल चार्ज पर सबसे ज्यादा चलने वाली कारों में से एक है। यह कार सिंगल-चार्ज में सबसे ज्यादा बैटरी रेंज वाली इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की सूची में भी शामिल है। यह इस कार की बिक्री का सबसे महत्वपूर्ण कारण है, कि Model S Long Range Plus एडिशन के बेस वर्जन की कीमत 79,990 डॉलर (60 लाख 55 हजार रुपये) है। वास्तव में, यह सबसे महंगी लक्जरी हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों की सूची में शामिल Porsche Taycan (पोर्शे टायकन) के बाद दूसरे नंबर पर है। Model S का एक परफॉर्मेंस एडिशन भी उपलब्ध है जो 99,990 डॉलर (75 लाख 70 हजार रुपये) से शुरू होता है।
रेंज
हालांकि Model S का सीधा मुकाबला Porsche Taycan के साथ है, लेकिन Model S की रेंज Porsche Taycan से काफी ज्यादा है। EPA के परीक्षण में Taycan Turbo की रेंज लगभग 323 किलोमीटर निकली, जबकि Taycan Turbo S की रेंज लगभग 308 किलोमीटर पाई गई। Taycan और Model S की रेंज समान मापदंडों पर आधारित है जो एकल चार्ज पर अधिकतम संभव मील निकालने के लिए आदर्श हैं। यहां यह कहा जा सकता है कि निश्चित रूप से, इनके रेंज के परीक्षण के दौरान कार का दरवाजा पूरी रात खुला था।