फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

650cc Motorcycle: 650cc मोटरसाइकिल खरीदने की बना रहे हैं योजना? ये हैं भारत में बिकने वाले पांच दमदार विकल्प

Wed, 12 Feb 2025 01:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में 650cc सेगमेंट की मोटरसाइकिलें तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। ये बाइक्स हाईवे पर बेहतरीन प्रदर्शन और अच्छी माइलेज का संतुलन प्रदान करती हैं। यहां पांच विकल्प दिए गए हैं, जिन्हें आप खरीदने पर विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Kawasaki Z650 - फोटो : Kawasaki
भारत में 650cc सेगमेंट की मोटरसाइकिलें तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। ये बाइक्स हाईवे पर बेहतरीन प्रदर्शन और अच्छी माइलेज का संतुलन प्रदान करती हैं। कई निर्माताओं ने इस सेगमेंट में अलग-अलग बॉडी स्टाइल वाली बाइक्स लॉन्च की हैं।

चाहे आप एक क्रूजर, स्पोर्ट्स बाइक या रेट्रो-स्टाइल वाली बाइक खरीदना चाहते हों, भारत में उपलब्ध 650cc मोटरसाइकिलें हर तरह के खरीदारों के लिए कुछ न कुछ पेश करती हैं। यहां पांच विकल्प दिए गए हैं, जिन्हें आप खरीदने पर विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Royal Enfield Shotgun 650 Limited Edition - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Shotgun 650
Royal Enfield Shotgun 650 (रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650) एक अनोखी नियो-रेट्रो क्रूजर बाइक है, जिसमें बॉबर-स्टाइल डिजाइन दिया गया है। कंपनी ने इसका एक लिमिटेड एडिशन भी लॉन्च किया है, जिसे 'शॉटगन 650 आइकन एडिशन' कहा जाता है। इसमें 648cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 46.3 hp का पावर और 52.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में छह-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। गड्ढों से निपटने के लिए, इसमें USD टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं।

बाइक में डुअल-चैनल ABS, स्लिपर क्लच, डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्रिपर नेविगेशन और USB चार्जिंग की सुविधा मिलती है। रॉयल एनफील्ड शॉटगन की कीमत करीब साढ़े तीन लाख (एक्स-शोरूम) है।
विज्ञापन

3 of 6
BSA Gold Star 650 - फोटो : BSA Motorcycles
BSA Gold Star 650
BSA Gold Star 650 (बीएसए गोल्ड स्टार 650) बीएसए कंपनी की क्लासिक हेरिटेज को फिर से जिंदा करता है। इसमें 652cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 44.3 bhp का पावर और 55 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक अपने रेट्रो स्टाइल को बरकरार रखते हुए राउंड हेडलैंप, स्पोक्ड व्हील्स और टियरड्रॉप-शेप्ड फ्यूल टैंक के साथ आती है।

इसमें डुअल-चैनल ABS, डिजिटल-अनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल और आरामदायक एर्गोनॉमिक्स मिलते हैं। जो विंटेज-इंस्पायर्ड बाइक की तलाश करने वाले राइडर्स के लिए मुफीद हैं। बीएसए गोल्ड स्टार 650 की शुरुआती कीमत करीब तीन लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

4 of 6
Royal Enfield Continental GT 650 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Continental GT 650
Royal Enfield Continental GT 650 (रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल GT 650) एक कैफे-रेसर स्टाइल की बाइक है। जिसमें स्पोर्टी राइडिंग अनुभव देने के लिए क्लिप-ऑन हैंडलबार और रियर-सेट फुटपेग दिए गए हैं। इसमें वही 648cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो शॉटगन 650 में है। यह इंजन 46.3 bhp का पावर और 52.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

इसमें रेट्रो लुक को बढ़ाने के लिए पारंपरिक डायल-टाइप इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। साथ ही, इसमें डुअल-डिस्क ब्रेक सेटअप, ABS और मोबाइल चार्जिंग के लिए USB पोर्ट मिलता है। रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल GT 650 की शुरुआती कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
विज्ञापन

5 of 6
Kawasaki Z650 - फोटो : Kawasaki
Kawasaki Z650
Kawasaki Z650 (कावासाकी Z650) एक स्ट्रीटफाइटर बाइक है, जिसमें 649cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 68 hp का पावर और 64 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें अपट्राइट राइडिंग पोस्चर, हल्का चेसिस और एग्रेसिव डिजाइन मिलता है।

बाइक में TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और डुअल डिस्क ब्रेक के साथ ABS दिया गया है। जो इसे रोजमर्रा के राइडर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। कावासाकी Z650 की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Honda CBR 650R - फोटो : Honda
Honda CBR 650R
Honda CBR 650R (होंडा सीबीआर 650आर) एक फुली-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक है, जिसे परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकैलिटी के मिश्रण को पसंद करने वाले राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 649cc का इनलाइन-फोर इंजन दिया गया है। यह इंजन 85.8 bhp का पावर और 57.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

इसमें क्लिप-ऑन हैंडलबार और हल्का आगे झुका हुआ राइडिंग पोस्चर मिलता है। बाइक में होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC), डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक और असिस्ट-स्लिपर क्लच दिए गए हैं। इस स्पोर्टी होंडा बाइक की कीमत करीब 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें