आज की आधुनिक मोटरसाइकिलों के इंजन पहले की तुलना में अधिक एडवांस और टिकाऊ बनाए जाते हैं। बेहतर इंजीनियरिंग, आधुनिक मटेरियल और एडवांस्ड थर्मल मैनेजमेंट के बावजूद कई बार इंजन समय से पहले खराब होने लगता है। इसकी वजह हमेशा कोई बड़ी तकनीकी खराबी नहीं होती। बल्कि रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी गलतियां भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, राइडिंग स्टाइल, समय पर मेंटेनेंस, ट्रैफिक की स्थिति और ईंधन की गुणवत्ता इंजन की लंबी उम्र पर सीधा असर डालते हैं। खासकर शहरों में लगातार स्टॉप-एंड-गो ट्रैफिक और अधिक तापमान इंजन पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं। इसका असर तुरंत नहीं दिखता, लेकिन समय के साथ इंजन की परफॉर्मेंस घट सकती है, माइलेज प्रभावित हो सकता है और रिपेयर का खर्च बढ़ सकता है।
आइए जानते हैं ऐसी 5 आम गलतियों के बारे में, जिन्हें बाइक मालिक अक्सर अनजाने में दोहराते रहते हैं।