देश में बुनियादी ढांचे और विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी को रफ्तार देने के लिए भारत सरकार ने नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर्स और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर संसद में आंकड़े साझा किए हैं। सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, देश भर में कुल 10,389 किलोमीटर लंबाई के राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर्स और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे स्वीकृत किए जा चुके हैं।
इन स्वीकृत परियोजनाओं में से 4,809 किलोमीटर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जबकि 5,580 किलोमीटर लंबाई का काम वर्तमान में तेजी से पूरा किया जा रहा है।