फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Comparison: 350cc सेगमेंट में किस बाइक का है असली भौकाल, तो कौन सिर्फ हवा-हवाई? पढ़ें दमदार कम्पेरिजन

Mon, 05 May 2025 05:24 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Bike In 350cc Segment: 350cc सेगमेंट में बाजार में कई बाइक्स बिक रही हैं, लेकिन फीचर्स, टेक्नोलॉजी और पावर के मामले में सभी बाइक्स एक जैसी नहीं हैं। जानिए कौन इस सेगमेंट में सबसे दमदार बाइक है।
विज्ञापन
1 of 5
350cc बाइक कम्पेरिजन - फोटो : अमर उजाला
Best 350cc Bikes: कुछ साल पहले 350cc सेगमेंट में बस कुछ गिनी-चुनी ही बाइक्स मिलती थीं। लेकिन अब मार्केट इस सेगमेंट की बाइक्स से भरा पड़ा है। इस सेममेंट में भले ही रॉयल एनफील्ड सबसे ज्यादा बाइक्स बेचती है, लेकिन अन्य कंपनियों की बाइक्स भी परफॉर्मेंस, क्वालिटी और टेक्नोलॉजी के लिहाज से पीछे नहीं हैं। आज होंडा, ट्रायम्फ, जावा और टीवीएस जैसी कंपनियां भी बेहतरीन बाइक्स बना रही हैं। चलिए जानते हैं फीचर्स, परफॉर्मेस और पॉवर के लिहाज से कौन-सी बाइक इस सेगमेंट में सबसे दमदार है।
 
विज्ञापन

2 of 5
2025 Hunter 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Hunter 350
रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में नई हंटर 350 को पेश किया है। यह कंपनी की इस सेगमेंट में, साथ ही पूरे 350cc सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है। नई हंटर 350 का डिजाइन रेट्रो और आधुनिक स्टाइल का मेलजोल है। इसमें गोल हेडलाइट, चौड़ा हैंडलबार और एक मजबूत मेटल टैंक मिलता है, जो इसे एक आकर्षक लुक देता है। हंटर 350 में 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन है, जो लगभग 20.2 बीएचपी की पावर और 27 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। ब्रेकिंग के लिए इसमें फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम और डिस्क ब्रेक का ऑप्शन दिया गया है। इसके ऊंचे वेरिएंट्स में डुअल चैनल एबीएस का भी ऑप्शन दिया गया है। हंटर 350 में बुनियादी फीचर्स जैसे एनालॉग स्पीडोमीटर, डिजिटल फ्यूल मीटर और एलईडी हेडलाइट मिलते हैं। इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स की कमी है, जो इसे कम्पीटीशन में थोड़ा पीछे छोड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
Honda CB350 - फोटो : Honda
Honda CB350
होंडा सीबी 350 का डिजाइन भी रेट्रो है, लेकिन इसमें अधिक क्लासिक टच है। इसमें एक गोल हेडलाइट और एक लंबा टैंक है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है। होंडा सीबी 350 में अधिक आधुनिक फीचर्स से लैस है, जैसे कि डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और अन्य स्मार्ट फीचर्स। यह राइडर को बेहतर जानकारी और कनेक्टिविटी प्रदान करता है। 348cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन है, जो लगभग 21 बीएचपी की पावर और 30 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसका इंजन भी 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। यह हंटर से ज्यादा पावर और टॉर्क जनरेट करता है।

4 of 5
Triumph Speed T4 - फोटो : Triumph Motorcycles
Triumph Speed T4
अगर आपको बाइक में रेट्रो लुक के साथ थोड़ा माडर्न फील भी चाहिए तो Triumph Speed T4 अच्छा ऑप्शन है। इस बाइक में 399cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है जो 30.6 bhp की पावर और 36 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में सामने इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स के साथ पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। यह बाइक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ ब्लूटूथ फीचर से भी लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
TVS Ronin - फोटो : TVS Motor
TVS Ronin
टीवीएस रॉनिन कम इंजन पावर के साथ आती है, लेकिन रेट्रो सेगमेंट में यह बाइक भी एक मजबूत दावेदार है। नए अवतार में टीवीएस रॉनिन में कई विजुअल अपडेट किए गए हैं और फीचर्स जोड़े गए हैं। कम स्पीड में आसान सवारी के लिए ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (जीटीटी), ईजी गियरशिफ्ट के लिए एक असिस्ट और स्लिपर क्लच और बेहतर हैंडलिंग के लिए एक यूएसडी फ्रंट फोर्क की सुविधा है। सेफ्टी की लिए बाइक के टॉप वेरिएंट्स में डुअल चैनल एबीएस फीचर भी मिलता है। यह बाइक काफी आकर्षक फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ आती है। इस बाइक में 225.9सीसी ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है जो 20.1bhp की मैक्सिमम पावर और 19.93Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें