टाटा पंच ईवी फेसलिस्ट लॉन्च
- फोटो : tata motors
बैटरी और रेंज डिटेल: क्या है असली ताकत?
टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार चुनाव कर सकते हैं।
30kWh बैटरी: यह एंट्री-लेवल वेरिएंट है, जो मुख्य रूप से शहरी उपयोग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। रोजाना ऑफिस कम्यूट, लोकल ट्रैफिक और छोटी दूरी की यात्रा के लिए ये पर्याप्त साबित होती है। कम बैटरी साइज का मतलब हल्का वजन और बेहतर एफिशिएंसी भी है। इसकी आधिकारिक ARAI रेंज की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन ये सिटी-फोकस्ड ड्राइवर्स के लिए व्यवहारिक विकल्प मानी जा रही है।
40kWh बैटरी: यह फेसलिफ्ट का सबसे बड़ा अपडेट है। 40kWh बैटरी पैक के साथ पंच ईवी अब 468km (ARAI P1+P2) तक की प्रमाणित रेंज देती है। रियल-वर्ल्ड C75 रेंज लगभग 355km बताई गई है, जो वास्तविक परिस्थितियों में उपयोगी मानी जाती है। इस वर्जन में 129 पीएस की पावर मिलती है, जिससे एक्सीलरेशन बेहतर होता है। डीसी फास्ट चार्जिंग से यह 20–80 प्रतिशत तक सिर्फ 26 मिनट में चार्ज हो सकती है, जबकि 15 मिनट में 135km की रेंज टॉप-अप संभव है।
ये भी पढ़े: OSAT: क्वालकॉम और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का बड़ा एलान, असम में शुरू होगा ऑटोमोटिव सेमीकंडक्टर मॉड्यूल का निर्माण