Volvo (वॉल्वो) ने अपनी लग्जरी एसयूवी 2025 Volvo XC90 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बार XC90 को एकदम नए डिजाइन और बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ उतारा गया है।
Volvo (वॉल्वो) ने अपनी लग्जरी एसयूवी 2025 Volvo XC90 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस एसयूवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 1 करोड़ रुपये रखी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च होने के एक साल बाद अब यह भारत में आई है। इस बार XC90 को एकदम नए डिजाइन और बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ उतारा गया है। साथ ही, इसमें नया 2.0-लीटर 'मिलर इंजन' भी दिया गया है, जो इसे पहले से ज्यादा दमदार बनाता है।
विज्ञापन
2 of 11
2025 Volvo XC90
- फोटो : Volvo Cars
2025 Volvo XC90: इंजन और परफॉर्मेंस
भारत में लॉन्च होने वाली XC90 अब माइल्ड हाइब्रिड 'मिलर इंजन' के साथ आती है। यह B5 इंजन ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए पावर ट्रांसफर करता है। एसयूवी में 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 246.5 बीएचपी की पावर और 360 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस माइल्ड हाइब्रिड इंजन को 48-वोल्ट इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है, जिससे यह ज्यादा एफिशिएंट बनती है।
विज्ञापन
3 of 11
2025 Volvo XC90
- फोटो : Volvo Cars
2025 Volvo XC90: क्या है साइज
एसयूवी की ग्राउंड क्लीयरेंस 238 मिमी है, लेकिन एयर सस्पेंशन के साथ यह 267 मिमी तक बढ़ जाती है। इसकी लंबाई 4,953 मिमी, चौड़ाई 1,931 मिमी और ऊंचाई 1,773 मिमी है। साइड मिरर के साथ इसकी कुल चौड़ाई 2,140 मिमी है, और व्हीलबेस 2,984 मिमी दिया गया है।
4 of 11
2025 Volvo XC90
- फोटो : Volvo Cars
2025 Volvo XC90: दमदार लुक और एक्सटीरियर
नई XC90 में कई बदलाव किए गए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा आकर्षक दिखती है। इसका फ्रंट ग्रिल अब नए डिजाइन के साथ आता है, जिसमें डायगोनल स्लैट्स दिए गए हैं। LED DRLs अब भी थॉर के हथौड़े जैसी डिजाइन में आते हैं, लेकिन इनमें कुछ छोटे बदलाव किए गए हैं। साथ ही, फ्रंट बम्पर को ज्यादा एयर वेंट्स के साथ अपडेट किया गया है।
विज्ञापन
5 of 11
2025 Volvo XC90
- फोटो : Volvo Cars
एसयूवी के लुक को और बेहतर बनाने के लिए नए अलॉय व्हील्स और LED टेललाइट्स भी दिए गए हैं। इस बार XC90 को कुल छह कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें एक नया शेड 'मलबेरी रेड' भी शामिल है।
विज्ञापन
6 of 11
2025 Volvo XC90
- फोटो : Volvo Cars
2025 Volvo XC90: लग्जरी से भरपूर इंटीरियर
XC90 के केबिन में भी कई अपडेट किए गए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा मॉडर्न और कम्फर्टेबल हो गई है। इसमें अब 11.2-इंच का नया इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया गया है, जो पहले के 9-इंच स्क्रीन को रिप्लेस करता है। यह स्क्रीन AC वेंट्स के बीच और HVAC पैनल के ऊपर फिट की गई है, जिससे इसका इस्तेमाल आसान हो जाता है।
विज्ञापन
7 of 11
2025 Volvo XC90
- फोटो : Volvo Cars
वॉल्वो ने एसयूवी की राइड क्वालिटी को भी बेहतर बनाया है। इसमें फ्रिक्वेंसी सेलेक्टिव डैम्पिंग टेक्नोलॉजी, बेहतर साउंड इंसुलेशन और ज्यादा स्टोरेज ऑप्शन जोड़े गए हैं।
इसके इंटीरियर में ब्लॉन्ड हेडलाइनिंग, ग्रे ऐश डेकोर, चारकोल में तैयार किया गया स्टीयरिंग व्हील, क्रिस्टल गियर शिफ्ट, नप्पा लेदर अपहोल्स्ट्री, एक्सक्लूसिव टेक्सटाइल फ्लोर मैट्स और इलुमिनेटेड सिल मोल्डिंग्स जैसे लग्जरी एलिमेंट्स दिए गए हैं।
8 of 11
2025 Volvo XC90
- फोटो : Volvo Cars
2025 Volvo XC90: ड्राइवर असिस्टेंस और सेफ्टी फीचर्स
वॉल्वो हमेशा सेफ्टी के लिए जानी जाती है और XC90 में भी इसे ध्यान में रखा गया है। इसमें कई एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिए गए हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा सेफ और आसान बनाते हैं। इसमें पायलट असिस्ट, रेडी टू ड्राइव नोटिफिकेशन, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसी फीचर्स मिलते हैं, जो एसयूवी को सेफ ड्राइविंग के लिए और भी बेहतर बनाते हैं।
9 of 11
2025 Volvo XC90
- फोटो : Volvo Cars
इसके अलावा, इसमें लेन कीपिंग असिस्ट, ऑनकमिंग रोड मिटिगेशन, रन-ऑफ मिटिगेशन, रियर कोलिजन वार्निंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑनकमिंग ब्रेक मिटिगेशन और कोलिजन अवॉइडेंस असिस्टेंस जैसे कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
10 of 11
2025 Volvo XC90
- फोटो : Volvo Cars
एसयूवी में अन्य व्यापक सुरक्षा विशेषताएं भी शामिल हैं, जिनमें यात्री एयरबैग कट-ऑफ स्विच, ड्यूल-स्टेज एयरबैग्स, ड्राइवर साइड नी एयरबैग, पावर चाइल्ड सेफ्टी लॉक, इमरजेंसी ब्रेक लाइट, लैमिनेटेड साइड और रियर विंडोज, व्हिपलैश इंजरी प्रोटेक्शन, इन्फ्लेटेबल कर्टन साइड इंपैक्ट प्रोटेक्शन और ISOFIX माउंटिंग पॉइंट्स जैसी फीचर्स भी मिलती हैं, जो इसे सेफ्टी के मामले में एक टॉप-क्लास एसयूवी बनाते हैं।
2025 Volvo XC90: मुकाबला
भारत में यह एसयूवी 7-सीटर वेरिएंट में उपलब्ध होगी। भारतीय बाजार में इस न्यू लॉन्च हुई एसयूवी का मुकाबला BMW X5, Lexus UX 350h, Mercedes-Benz GLE, Land Rover Range Rover Velar और Audi Q7 जैसी लग्जरी एसयूवी से होगा।