2025 Skoda Kodiaq
- फोटो : Skoda
2025 Skoda Kodiaq: इंजन पावर और माइलेज
अगर इंजन की बात करें तो नई कोडियाक में 2.0-लीटर का चार-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 201 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पुराने मॉडल के मुकाबले यह इंजन 14 bhp ज्यादा पावरफुल है। एसयूवी में ऑल-व्हील ड्राइव (4x4) सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है और ट्रांसमिशन के लिए 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगाया गया है। कंपनी का कहना है कि नई कोडियाक 14.86 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी।
यह भी पढ़ें - Hero Motorcycles: हीरो सुपर स्प्लेंडर XTEC और ग्लैमर नए इंजन नॉर्म्स के साथ हुई अपडेट, जानें डिटेल्स