Tesla (टेस्ला) जो दुनियाभर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए मशहूर है, अब भारत में एंट्री लेने की पूरी तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में भारत में कुछ नई नौकरी निकाली हैं, जिससे यह साफ हो रहा है कि वो न सिर्फ गाड़ियां बेचने आ रही है, बल्कि यहां के लिए खास चार्जिंग सिस्टम और ग्राहक अनुभव पर भी फोकस कर रही है।
यह भी पढ़ें - Maruti Suzuki Grand Vitara CNG: मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा सीएनजी वेबसाइट से हटाई गई, क्या बंद हो गया ये मॉडल?
भारत में चार्जिंग सिस्टम बनाने की तैयारी
टेस्ला ने भारत में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सेटअप के लिए नौकरी निकाली है। इसके तहत कंपनी को नए चार्जिंग पॉइंट्स की तलाश करनी है जो मौजूदा और आने वाले टेस्ला मालिकों के लिए काम आएंगे। इन चार्जिंग साइट्स को सही समय पर चालू करना और इनके लिए प्रॉपर्टी मालिकों, सरकारी एजेंसियों और दूसरे जरूरी पार्टनर्स से एग्रीमेंट करना भी इसमें शामिल होगा।
यह भी पढ़ें - Hero Motorcycles: हीरो सुपर स्प्लेंडर XTEC और ग्लैमर नए इंजन नॉर्म्स के साथ हुई अपडेट, जानें डिटेल्स