Mercedes-Benz India (मर्सिडीज-बेंज इंडिया) ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के ऑटो एक्सपो 2025 में Concept CLA (कॉन्सेप्ट सीएलए) को प्रदर्शित किया। मर्सिडीज-बेंज कॉन्सेप्ट CLA इलेक्ट्रिक कारों की नई पीढ़ी के डिजाइन फिलॉसोफी से पर्दा उठाता है, जिसकी इस दशक के आखिर तक बाजार में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
1 of 11
Mercedes-Benz Concept CLA at Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Sharma
Mercedes-Benz India (मर्सिडीज-बेंज इंडिया) ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के ऑटो एक्सपो 2025 में Concept CLA (कॉन्सेप्ट सीएलए) को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
2 of 11
Mercedes-Benz Concept CLA at Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Sharma
मर्सिडीज-बेंज कॉन्सेप्ट CLA इलेक्ट्रिक कारों की नई पीढ़ी के डिजाइन फिलॉसोफी से पर्दा उठाता है, जिसकी इस दशक के आखिर तक बाजार में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
3 of 11
Mercedes-Benz Concept CLA at Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Sharma
कॉन्सेप्ट CLA एक मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो विभिन्न इलेक्ट्रिक मॉडल बनाने में सक्षम है। साथ ही, यह एक नई पीढ़ी के इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ आएगा।
4 of 11
Mercedes-Benz Concept CLA at Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Sharma
बैटरी चार्जिंग और रेंज
कॉन्सेप्ट CLA क्लास मर्सिडीज-बेंज की लेटेस्ट इलेक्ट्रिक पावरट्रेन टेक्नोलॉजी से भी पर्दा उठाती है। जिसे सीधे Vision EQXX Concept (विजन EQXX कॉन्सेप्ट) से लिया गया है।
विज्ञापन
5 of 11
Mercedes-Benz Concept CLA at Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Sharma
मर्सिडीज-बेंज का दावा है कि CLA एक बार फुल चार्ज करने पर 750 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देती है। और 12 kWh/100 किलोमीटर की ऊर्जा खपत करती है। इसका मतलब है कि इलेक्ट्रिक कार बेहद कुशल है।
विज्ञापन
6 of 11
Mercedes-Benz Concept CLA at Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Sharma
इसमें 800V इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर है, जो 250 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फास्ट चार्जिंग इस इलेक्ट्रिक कार को सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर 400 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम बनाता है।
विज्ञापन
7 of 11
Mercedes-Benz Concept CLA at Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Sharma
बैटरी
कॉन्सेप्ट CLA दो अलग-अलग टाइप की बैटरी में उपलब्ध होगी। हायर-स्पेक वर्जन के लिए सिलिकॉन-ऑक्साइड एनोड डिजाइन होगा। जबकि एंट्री-लेवल के मॉडल में लिथियम-आयन फॉस्फेट बैटरी मिलेगी।
8 of 11
Mercedes-Benz Concept CLA at Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Sharma
मोटर पावर
बैटरी को पर्मानेंट एक्साइटेड सिंक्रोनस मोटर के साथ जोड़ा गया है, जो 235 बीएचपी का पीक पावर जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन ड्यूटी के लिए, इसमें डुअल-स्पीड सेटअप है। वाहन निर्माता का दावा है कि 110 किलोग्राम पर, पावरट्रेन लंबी दूरी की ड्राइविंग के दौरान बैटरी से पहिए तक 93 प्रतिशत की प्रभावशाली एनर्जी एफिशिएंसी का दावा करता है।
9 of 11
Mercedes-Benz Concept CLA at Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Sharma
MMA प्लेटफॉर्म
कॉन्सेप्ट CLA को MMA प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। जिसे इलेक्ट्रिक-फर्स्ट व्हीकल आर्किटेक्चर के तौर पर डिजाइन किया गया है। हालांकि यह कंब्शन इंजन ड्राइवट्रेन को भी सपोर्ट करता है।
10 of 11
Mercedes-Benz Concept CLA at Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Sharma
कॉन्सेप्ट मॉडल को रियर-व्हील ड्राइव के लिए कॉन्फिगर किया गया है। लेकिन इसका मॉड्यूलर सेटअप इसे ऑल-व्हील-ड्राइव कॉन्फिगरेशन के लिए अनुकूल बनाता है।
Mercedes-Benz Concept CLA at Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Sharma
बाय-डायरेक्शनल चार्जिंग
CLA में बाय-डायरेक्शनल चार्जिंग क्षमताएं भी हैं। जो इसे वाहन-से-घर (V2H) (व्हीकल टू होम), वाहन-से-ग्रिड (V2G), और वाहन-से-उपकरण (V2A) (व्हीकल टू अप्लायंस) जैसे काम को करने में सक्षम बनाती हैं। यह विशेषता भविष्य के स्मार्ट एनर्जी इंटीग्रेशन के लिए इसकी क्षमता को भी उजागर करती है।