फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 Kawasaki Eliminator: 2025 कावासाकी एलिमिनेटर बाइक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 17 Apr 2025 07:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kawasaki (कावासाकी) ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई 2025 Eliminator (2025 एलिमिनेटर) मिड-साइज क्रूजर बाइक को भारत में लॉन्च कर दिया है। 2025 कावासाकी एलिमिनेटर एक ऐसा ऑप्शन है जो रेट्रो लुक, परफॉर्मेंस और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का बढ़िया कॉम्बिनेशन देता है। 
विज्ञापन
1 of 6
2025 Kawasaki Eliminator - फोटो : Kawasaki
Kawasaki (कावासाकी) ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई 2025 Eliminator (2025 एलिमिनेटर) मिड-साइज क्रूजर बाइक को भारत में लॉन्च कर दिया है। वाहन निर्माता ने इसकी कीमत लगभग पौने 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। 2025 Kawasaki Eliminator (2025 कावासाकी एलिमिनेटर) एक ऐसा ऑप्शन है जो रेट्रो लुक, परफॉर्मेंस और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का बढ़िया कॉम्बिनेशन देता है। 

अगर कोई स्टाइलिश और दमदार क्रूजर बाइक की तलाश में है, वो भी बजट के अंदर, तो ये बाइक काफी आकर्षक साबित हो सकती है। इस बार भी एलिमिनेटर सिर्फ एक ही कलर ऑप्शन मेटैलिक फ्लैट स्पार्क ब्लैक में आई है। और स्टैंडर्ड एडिशन ट्रिम में ही पेश की गई है, बिल्कुल पुराने मॉडल की तरह। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इस नई बाइक के लॉन्च की जानकारी दी, और इसके फीचर्स और नई कीमतों का भी खुलासा किया। 

यह भी पढ़ें - 2025 Kawasaki Ninja 650 KRT: भारत में लॉन्च हुई 2025 निंजा 650 केआरटी एडिशन, जानें कीमत और खूबियां
विज्ञापन

2 of 6
2025 Kawasaki Eliminator - फोटो : Kawasaki
MY2025 Kawasaki Eliminator: इंजन और परफॉर्मेंस
2025 कावासाकी एलिमिनेटर मोटरसाइकिल में 451cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक पैरेलल ट्विन इंजन लगा है, जिसे स्मूद पावर डिलीवरी और तेज एक्सीलेरेशन के लिए डिजाइन किया गया है। DOHC 8-वाल्व सेटअप वाला ये इंजन 9,000 rpm पर 45 पीएस की पावर और 7,500 rpm पर 42.6 Nm का टॉर्क निकालता है। 11.3:1 का कम्प्रेशन रेश्यो और ड्यूल 32mm फ्यूल इंजेक्टर इसे तेज रिस्पॉन्स और बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी देते हैं।

इंजन के साथ 6-स्पीड रिटर्न-शिफ्ट गियरबॉक्स जोड़ा गया है, जिसमें कावासाकी की असिस्ट एंड स्लिपर क्लच तकनीक भी है। इससे शहर के ट्रैफिक में क्लच हल्का महसूस होता है और जबरदस्त डाउनशिफ्टिंग के वक्त बाइक ज्यादा स्टेबल रहती है। ये टेक्नोलॉजी सीधा कंपनी के रेसिंग एक्सपीरियंस से ली गई है।

यह भी पढ़ें - Highways: नितिन गडकरी ने कहा- भारत का लक्ष्य प्रतिदिन 100 किमी राजमार्ग बनाना है, भौतिक टोल प्लाजा हटाए जाएंगे
विज्ञापन

3 of 6
2025 Kawasaki Eliminator - फोटो : Kawasaki
MY2025 Kawasaki Eliminator: हार्डवेयर
2025 कावासाकी एलिमिनेटर मोटरसाइकिल को हाई-टेंसाइल स्टील के हल्के ट्रेलिस फ्रेम पर बनाया गया है। जिससे बाइक मजबूत होने के साथ-साथ हल्की भी बनी रहती है। बाइक का वजन सिर्फ 176 किलो (कर्ब वेट) है। सीट की ऊंचाई 735 mm रखी गई है, जिससे छोटे कद के राइडर्स के लिए भी ये बाइक आरामदायक हो जाती है।

MY2025 Kawasaki Eliminator: साइज
बाइक की लंबाई 2,250 mm, चौड़ाई 785 mm और ऊंचाई 1,100 mm है। व्हीलबेस 1,520 mm का है और ग्राउंड क्लियरेंस 150 mm मिलता है। बाइक का स्टीयरिंग एंगल 35 डिग्री का है, जिससे शहरी इलाकों में मोड़ने में काफी आसानी रहती है।

यह भी पढ़ें - 2025 Skoda Kodiaq: भारत में लॉन्च हुई नई स्कोडा कोडियाक, फॉर्च्यूनर को देगी टक्कर, जानें कीमत और फीचर्स

4 of 6
2025 Kawasaki Eliminator - फोटो : Kawasaki
MY2025 Kawasaki Eliminator: सस्पेंशन
फ्रंट सस्पेंशन के लिए टेलीस्कोपिक फोर्क दिया गया है जो 120 mm का ट्रैवल ऑफर करता है। जबकि पीछे ड्यूल शॉक्स लगे हैं जो 90 mm का ट्रैवल देते हैं। आगे 18-इंच का 130/70 साइज का टायर और पीछे 16-इंच का 150/80 साइज का टायर लगा है, जो इसे एक शानदार लो-स्लंग बॉबर लुक देता है।

MY2025 Kawasaki Eliminator: ब्रेकिंग और सेफ्टी
ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट में 310 mm का सिंगल डिस्क ब्रेक और ड्यूल-पिस्टन कैलिपर लगाया गया है। पीछे भी 240 mm का डिस्क ब्रेक और ड्यूल-पिस्टन कैलिपर दिया गया है। बाइक में सेफ्टी बढ़ाने के लिए ड्यूल-चैनल ABS भी दिया गया है, जो हर तरह के रोड कंडीशन्स में बढ़िया कंट्रोल देता है।

यह भी पढ़ें - Ethanol: भारत का इथेनॉल अभियान, अब सरकार का लक्ष्य 2030 तक पेट्रोल में 30 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण करना है
विज्ञापन

5 of 6
2025 Kawasaki Eliminator - फोटो : Kawasaki
MY2025 Kawasaki Eliminator: टेक्नोलॉजी और फीचर्स
2025 कावासाकी एलिमिनेटर में एक छोटा, राउंड शेप का ऑल-डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट पैनल मिलता है। जो बाइक के क्लासिक लुक से अच्छा मेल खाता है। इस डिस्प्ले पर टैकोमीटर, गियर पोजीशन इंडिकेटर, फ्यूल गेज, ट्रिप मीटर और घड़ी जैसी जरूरी जानकारियां मिलती हैं।

इसके अलावा, कावासाकी की 'राइडेलॉजी' मोबाइल एप के जरिए राइडर अपने स्मार्टफोन को बाइक से कनेक्ट कर सकता है। इस एप के जरिये फ्यूल लेवल, ओडोमीटर रीडिंग, मेंटेनेंस शेड्यूल जैसी जानकारियों तक पहुंच मिलती है। साथ ही जीपीएस डाटा, गियर पोजीशन और इंजन आरपीएम का लॉग भी रखा जा सकता है। कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन भी सीधे बाइक के स्क्रीन पर देखे जा सकते हैं, और राइडर अपने फोन से डिस्प्ले की सेटिंग्स भी बदल सकता है।

यह भी पढ़ें - Car AC Gas: क्या आपकी कार की एसी ठंडी हवा नहीं दे रही? जानिए कौन सी गैस है इसके लिए सही 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2025 Kawasaki Eliminator - फोटो : Kawasaki
MY2025 Kawasaki Eliminator: राइडर कम्फर्ट और एर्गोनॉमिक्स
कावासाकी का एर्गो-फिट सिस्टम इस बाइक को अलग-अलग साइज के राइडर्स के हिसाब से कस्टमाइज करने की सुविधा देता है। राइडर हैंडलबार, फुटपेग्स और सीट जैसे पार्ट्स को एडजस्ट या बदलकर अपनी राइडिंग पोजीशन को ज्यादा आरामदायक और कंट्रोल्ड बना सकता है। इससे लंबी दूरी के सफर में भी थकान कम महसूस होती है। 

यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy 2.0: एक लाख रुपये से कम कीमत वाले टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, जानें कितनी है रेंज 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें