फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 Hero Karizma XMR210 लॉन्च: दमदार लुक, हाई टेक फीचर्स और जबरदस्त माइलेज के साथ हुई वापसी

Tue, 08 Apr 2025 12:40 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2025 Hero Karizma XMR 210: नई हीरो करिज्मा एक्सएमआर 210 को तीन वेरिएंट्स- बेस, टॉप और कॉम्बैट एडिशन में पेश किया है। नई करिज्मा में कई फीचर्स अपडेट किए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नए लुक में वापस आई करिज्मा - फोटो : हीरो मोटोकॉर्प
हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक करिज्मा (Karizma) को नए अंदाज में दोबारा लॉन्च कर दिया है। 2025 Karizma XMR210 अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश, एडवांस और पावरफुल हो गई है। इसकी शुरुआती कीमत 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के कम रखी गई है। इस बार कंपनी ने बाइक को तीन वेरिएंट्स – बेस, टॉप और कॉम्बैट एडिशन में पेश किया है। खास बात यह है कि कॉम्बैट एडिशन को पहली बार ऑटो एक्सपो 2025 में दिखाया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
2025 Hero Karizma XMR 210 - फोटो : Hero MotoCorp
क्या है नया?
नई करिज्मा में सबसे बड़ा बदलाव है इसका 4.2 इंच का कलर TFT डिस्प्ले, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और SMS/कॉल अलर्ट जैसे फीचर्स से लैस है। यानी अब आप राइड के साथ टेक्नोलॉजी का मजा भी ले सकते हैं। टॉप वेरिएंट में गोल्डन इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स और बेस वेरिएंट में पारंपरिक टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं। कॉम्बैट एडिशन में एक खास ग्लॉसी ग्रे कलर जोड़ा गया है जो इसे और प्रीमियम बनाता है।
विज्ञापन

3 of 5
परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं - फोटो : हीरो मोटोकॉर्प
परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं
बात करें इंजन की तो इसमें वही दमदार 210cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 9250rpm पर 25.5PS की पावर और 7250rpm पर 20.4Nm का टॉर्क देता है। बाइक में पहले की तरह डुअल चैनल ABS, 300mm फ्रंट और 230mm रियर पेटल डिस्क ब्रेक का सेटअप दिया गया है। 17-इंच के अलॉय व्हील्स और वाइड टायर बाइक को स्पोर्टी लुक के साथ बेहतरीन ग्रिप भी देते हैं।

4 of 5
दिल जीत लेंगे लुक्स - फोटो : Hero Motocorp
दिल जीत लेंगे लुक्स
डिजाइन की बात करें तो करिज्मा XMR210 में अब एक LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, ट्विन LED DRLs, स्प्लिट सीट, एडजस्टेबल विंडशील्ड और लाइटवेट क्लिप-ऑन हैंडलबार मिलते हैं। बाइक की फेयरिंग पर 'XMR' की बैजिंग भी दी गई है, जो इसे और अट्रैक्टिव बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किनसे होगा मुकाबला? - फोटो : Hero MotoCorp
किनसे होगा मुकाबला?
हीरो की ये नई करिज्मा सीधे तौर पर Yamaha R15, Bajaj Pulsar 220F और TVS Apache RTR 200 4V को टक्कर देती है। माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि ये बाइक 32.8 kmpl तक का माइलेज देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें