फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Komaki TN 95: 2023 कोमाकी टीएन 95 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, मिले नए फीचर्स, जानें कीमत और रेंज

Sat, 27 May 2023 02:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 2
2023 Komaki TN 95 Electric Scooter - फोटो : Komaki
इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता Komaki (कोमाकी) ने भारत में 2023 TN 95 (2023 टीएन 95) इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे कई नई फीचर्स के साथ अपडेट किया है। 2023 Komaki TN 95 (2023 कोमाकी टीएन 95) की शुरुआती कीमत 1.31 लाख रुपये है और लॉन्ग-रेंज वर्जन के लिए एक्स-शोरूम कीमत 1.40 लाख रुपये तय की गई है। अपडेटेड TN 95 ई-स्कूटर में अब एंटी-स्किड टेक्नोलॉजी और LiFePO4 (लिथियम आयरन फॉस्फेट) एप-आधारित स्मार्ट बैटरी हैं जो आग प्रतिरोधी है।

मोटर, रेंज और स्पीड
कोमाकी टीएन 95 में पावर के लिए 5,000-वाट हब मोटर (5 किलोवाट) मिलता है और रीजेन - इको, स्पोर्ट और टर्बो के साथ तीन गियर मोड मिलता है। मॉडल की टॉप स्पीड 85 किमी प्रति घंटा है। टीएन 95 स्पोर्ट में 130 से 150 किलोमीटर की माइलेज रेंज मिलता है। और ज्यादा एडवांस्ड टीएन 95 स्पोर्ट बाजार में 150 से 180 किलोमीटर की माइलेज रेंज के साथ आता है। 

बैटरी चार्जिंग
नई बैटरी के साथ चार्जिंग का समय अब 4-5 घंटे के बीच है। नए फीचर्स से, खासकर आग प्रतिरोधी बैटरी के साथ, इलेक्ट्रिक स्कूटर की सवारी को पहले की तुलना में ज्यादा सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
2023 Komaki TN 95 Electric Scooter - फोटो : Komaki
नए फीचर्स
नई 2023 Komaki TN 95 डुअल डिस्क ब्रेक और बिना चाबी के कंट्रोल के लिए एक की फोब के साथ आता है। निर्माता पैकेज के हिस्से के रूप में एडिशनल स्टोरेज और फुटरेस्ट और एक फुल बॉडीगार्ड भी दे रहा है। यह इलेक्ट्रिक वाहन मेटल ग्रे और चेरी रेड रंगों में उपलब्ध हैं।

फीचर्स
फीचर की बात करें तो, इस मॉडल में एलईडी डीआरएल, डुअल-एलईडी हेडलैंप, पार्किंग असिस्ट, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स असिस्ट और बहुत सारे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा, ऑन-राइड कॉल फंक्शन के साथ ऑनबोर्ड नेविगेशन, एक साउंड सिस्टम और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलता है।

मुकाबला
2023 Komaki TN 95 इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला Ola S1 Pro (ओला एस1 प्रो), Ather 450X (एथर 450X), Bajaj Chetak (बजाज चेतक), Vida V1 Pro (विडा वी1 प्रो) सहित कई प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटरों के साथ है।

कंपनी की उम्मीदें
अपडेटेड टीएन 95 के लॉन्च के बारे में, कोमाकी इलेक्ट्रिक डिवीजन के निदेशक गुंजन मल्होत्रा ने कहा, "भारत की परंपराओं से प्रेरित, कोमाकी टीएन 95 भारत का पहला पारिवारिक स्कूटर है। यह साइज में बड़ा है, बैठने की खास व्यवस्था और कई सुरक्षा फीचर्स के साथ जो इसे भारत में सबसे सुरक्षित और सबसे एडवांस्ड दोपहिया बनाता है। सुरक्षा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, और नया मॉडल एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है और सवारी करने में भी आरामदायक है। टीएन 95 ने पहले ही भारतीय बाजार में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है, और मुझे उम्मीद है कि अपग्रेडेड 2023 मॉडल जल्द ही उन भारतीय सवारों की पसंदीदा पसंद बन जाएगा जो स्वच्छ और सुरक्षित गतिशीलता समाधान की तलाश में हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें