Kia India (किआ इंडिया) ने मिड साइज एसयूवी 2023 Kia Seltos facelift (किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट) की कीमतों का एलान कर दिया है। नई 2023 किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट को भारत में 10.89 लाख रुपये, एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह तीन ट्रिम्स Tech Line (टेक लाइन), GT Line (जीटी लाइन) और X-Line (एक्स-लाइन) में उपलब्ध है, जो कई वेरिएंट में आते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि नई किआ सेल्टोस की कीतमों में अपने सेगमेंट में प्रतिद्वंद्वी मिड-साइज एसयूवी कारों से कितना अंतर है।