फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 MG ZS EV: जल्द लॉन्च होने वाला है इस इलेक्ट्रिक SUV का फेसलिफ्ट, डिटेल्स और फोटो हुईं लीक

Sat, 05 Feb 2022 02:00 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
2022 MG ZS EV - फोटो : MG
एमजी ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी ZS EV के फेसलिफ्ट का खुलासा किया है। कंपनी जल्द ही ZS EV फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च करेगी। इस मॉडल को पहले ही बाकी देशों में बेचा जा रहा है। वहीं नई ZS EV पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प लुक्स वाली होगी, वहीं इसमें बॉडी कलर क्लोज्ड ऑफ ग्रिल होगी। ZS EV के फेसलिफ्ट में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे। एमजी डीलरशिप्स ने फेसलिफ्ट वर्जन की एडवांस बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया। वहीं जिन ग्राहकों ने पुराने मॉडल की ईवी बुक की है, कंपनी उन्हें भी फेसलिफ्ट मॉडल उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

2 of 5
2022 MG ZS EV - फोटो : MG Motor

नई MG ZS EV का डिजाइन

नई MG ZS EV फ्रंट-कवर ग्रिल और चार्जिंग सॉकेट अब MG लोगो के बाईं ओर रखा गया है। इसमें सनरूफ और नए 17-इंच के नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स जैसी खासियतें मिलेंगे। ईवी के कॉस्मेटिक अपडेट्स की बात करें, तो इसके फ्रट में स्लीक एलईडी हेडलैंप्स और नई एलईडी डीआरएल लैंप्स मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि MG ZS EV सबसे अधिक वैल्यू-फॉर-मनी इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जो यूके के वैश्विक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। वहीं भारत में किसी भी EV के मुकाबले सबसे लंबी रेंज वाली एसयूवी है।

वहीं रिअर हिस्से की बात करें तो इसमें भी कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। रिअर में नए एलईडी टेल लैंप्स और रिअर बंपर मिलेगा। फेसलिफ्ट वर्जन में फ्रंट फेंडर्स पर इलेक्ट्रिक बैज लिखा मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
2022 MG Astor - फोटो : MG Motor

एस्टर जैसा इंटीरियर

नई एमजी ZS EV में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। पुराने मॉडल में 8.0 इंच यूनिट मिलती है। वहीं टॉप वैरिएंट्स में टचस्क्रीन के चारों तरफ नई फॉक्स कार्बन फाइबर की ट्रिम मिलेगी। क्लाइेट कंट्रोल बटन को भी बदला गया है, जो एस्टर जैसे होंगे। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि नई ईवी में ADAS फीचर और 360 डिग्री कैमरे की सुविधा दी जा सकती है। एस्टर की तरह ही इसमें कैमरा और रडार सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा एस्टर की यूएसपी रोबोट असिस्टेंट भी ईवी के डेशबोर्ड पर दिया जा सकता है। वहीं ईवी में 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिल सकता है।

 

4 of 5
2022 MG ZS EV - फोटो : MG Motor

बैटरी पैक और रेंज

नई ईवी में 51kWh का बैटरी पैक मिल सकता है, जो पुरानी ईवी में 44.5kWh का मिलता था। मौजूदा ईवी की रेंज 415 किमी है, वहीं नई ईवी की रेंज के बारे में कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि यह 480 किमी की रेंज दे सकती है। मौजूदा मॉडल 143 एचपी की पावर और 353 एनएम का टॉर्क देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2022 MG ZS EV - फोटो : MG Motor

नई फेसलिफ्ट की अनुमानित कीमत

मौजूदा ZS EV की एक्स-शोरूम कीमत 21.49 लाख से लेकर 25.18 लाख रुपये तक है। वहीं ना बैटरी पैक आने के बाद इसकी कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस साल हयूंदै कोना ईवी का फेसलिफ्ट भी आने वाला है। इसके अलावा टाटा नेक्सन ईवी की रेंज और पावर बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें