एमजी ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी ZS EV के फेसलिफ्ट का खुलासा किया है। कंपनी जल्द ही ZS EV फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च करेगी। इस मॉडल को पहले ही बाकी देशों में बेचा जा रहा है। वहीं नई ZS EV पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प लुक्स वाली होगी, वहीं इसमें बॉडी कलर क्लोज्ड ऑफ ग्रिल होगी। ZS EV के फेसलिफ्ट में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे। एमजी डीलरशिप्स ने फेसलिफ्ट वर्जन की एडवांस बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया। वहीं जिन ग्राहकों ने पुराने मॉडल की ईवी बुक की है, कंपनी उन्हें भी फेसलिफ्ट मॉडल उपलब्ध कराएगी।